फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Increased concern of health department, doctors also started getting corona infected

Panipat News: स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, डॉक्टर भी होने लगे कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Increased concern of health department, doctors also started getting corona infected
पानीपत। कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब दोबारा डॉक्टर भी संक्रमण की जद में आने लगे हैं। सिविल अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इससे अस्पताल की सेवाएं भी प्रभावित होंगी। एक ही नेत्र रोग विशेषज्ञ को ओपीडी करनी होगी। सोमवार को लगभग साढ़े पांच माह बाद एक ही दिन में कोरोना के चार साल के बच्चे समेत 19 केस मिले। सोमवार को आठ मरला, रिफाइनरी रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज, गांव नारायणा, दो केस समालखा में, जाटल रोड, काबड़ी रोड, मस्ताना चौक, बाबरपुर मंडी, गांव पसीना कला, किशनपुरा, हथवाला, सिद्धार्थ नगर, गांव जाटल, सेक्टर 18, सेक्टर 11, शिव चौक व मॉडल टाउन में कोरोना के केस मिले हैं। इन सबको होम आइसोलेट किया गया है। अब जिले में एक कोरोना मरीज अस्पताल में दाखिल है। बाकी सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 56 हो चुुके हैं। इससे पहले अक्तूबर में इसे अधिक एक्टिव केस थे। ये सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 576434 लोगों की अब तक कोविड जांच हो चुकी है। जिले में कोरोना के 36860 केस हो चुके हैं। 682 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड, वेंटिलेटर व आईसीयू को भी एक्टिव कर दिया गया है। सोमवार को 150 लोगों की कोविड जांच हुई है। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

कोरोना सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। अस्पताल में सख्ती कर दी गई है। डॉक्टरों व स्टाफ को मास्क का प्रयोग करने की हिदायतें दी गई हैं। कोरोना संसाधनों को भी एक्टिव कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed