फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In two days, caste equations complicate the game of election victory, veterans may get a shock

जब बीजेपी प्रत्याशी उड़ाते रहे नियमों की धज्जियां, एसडीएम उतरवाया पटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
In two days, caste equations complicate the game of election victory, veterans may get a shock
पानीपत। भाजपा के प्रत्याशी अशोक कुच्छल रविवार को मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान पार्टी का पटका और बैज लगाए मिले। नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। कई बार उन्हें पुलिस ने टोका और बाद में एसडीएम ने उनका पटका और बैज उतरवाया।
विज्ञापन

भाजपा का पटका और कमल के फूल का बैज लगाकर प्रत्याशी कुच्छल मतदान केंद्रों में जाते रहे। उनके पीछे-पीछे दूसरी पार्टियों और आजाद उम्मीदवारों के समर्थक उनका विरोध करते दिखे। विरोध के बाद भी उन्होंने पार्टी का पटका और बैज नहीं उतारा। इसकी शिकायत एसडीएम अश्वनी मलिक से की गई तो एसडीएम ने बूथ नंबर-12 पर पहुंचकर कुच्छल से पार्टी का पटका एवं बैज उतरवाकर उन्हें हिदायत दी। दूसरी पार्टी के प्रत्याशियों का आरोप था कि भाजपा सत्ता में है, इसलिए प्रत्याशी पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

अपने साथ चार अंगरक्षक लेकर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल सुबह आठ बजे ही घर से निकल गए थे। अंगरक्षक रखने पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग शरारत कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने सुरक्षा के लिए अंगरक्षक रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed