फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In the Hindu conference, children gave the message of environmental protection and adopting Swadeshi.

Panipat News: हिंदू सम्मेलन में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
In the Hindu conference, children gave the message of environmental protection and adopting Swadeshi.
सम्मेलन में कलश-यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत : संघ
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्वती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण व स्वदेशी अपनाने के लिए नाटक प्रस्तुत किया और सभी को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। सम्मेलन श्री श्री 1008 ब्रह्मर्षि महंत नाथ महाराज के सानिध्य में हुआ और कार्यक्रम में मुख्यातिथि अनिल पहलवान रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अध्यक्ष पानीपत रेलवे के पूर्व अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि सम्मेलन में धर्म, समाज और राष्ट्रहित से जुडे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और सामाजिक एकजुटता को और अधिक सुदृढ़ करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। सम्मेलन में पार्वती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी लोगों को जागरूक और प्रेरित किया। मातृ शक्ति ने कलश यात्रा के माध्यम से भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय और आध्यात्मिक बना दिया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि राजकुमार बजाज, मुकेश जांगडा और वक्ता विकास शर्मा, पार्षद नेहा शर्मा, योगेश शर्मा रहे। इस अवसर पर विजय प्रकाश, निखिल, सुरेश आहूजा, सुनील श्रीवास्तव, सागर खुराना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed