फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In-laws asked for five lakhs to commit suicide

ससुरालियों ने मांगे पांच लाख तो की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
In-laws asked for five lakhs to commit suicide
पानीपत। अपने 5 महिने के बच्चे के साथ आरती। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
समालखा। समालखा की आदर्श कॉलोनी में एक 22 साल की विवाहिता ने दहेज की मांग से प्रताड़ित होकर जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि ससुराल के लोग उसे पांच लाख रुपये के लिए परेशान कर रहे थे। समालखा थाना पुलिस ने मायके वालों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया। पुलिस ने मामले में पति, सास, ननदों समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। आरती की मौत के बाद उसकी पांच माह की बेटी बिन मां हो गई।
विज्ञापन

रमेश कुमार ने बताया कि भांजी आरती (22) की शादी डेढ़ साल पहले सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी आकाश के साथ हुई थी। शादी के वक्त अपने हिसाब से ज्यादा ही खर्च किया था। इसके बावजूद शादी के करीब एक वर्ष बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। प्रताड़ित करने के साथ मारपीट भी शुरू कर दी थी। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। करीब दो माह पहले आरती प्रताड़ना से परेशान हो गई।
विज्ञापन

इसके चलते उसे मायके ले आए थे। यहां आने के बाद भी ससुरालियों के ताने निरंतर जारी थे। इन सबसे परेशान होकर आरती ने सोमवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां सोमवार की देर रात 12 बजे बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरती पांच माह के बेटी की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed