{"_id":"62b2315a87bedd7ebc4dd5de","slug":"illegal-liquor-contract-raided-huge-amount-of-liquor-seized-contract-sealed-panipat-news-knl112260952","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामपुर के पास अवैध शराब के ठेके पर सीएम फ्लाइंग की रेड, भारी मात्रा में शराब जब्त कर ठेका किया सील 19-23-05","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामपुर के पास अवैध शराब के ठेके पर सीएम फ्लाइंग की रेड, भारी मात्रा में शराब जब्त कर ठेका किया सील 19-23-05
विज्ञापन
पानीपत। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड ने मंगलवार को गांव निजामपुर के पास एक अवैैध शराब के ठेके पर छापामारी करते हुए भारी मात्रा में देशी, अंग्रेेजी शराब और बीयर बरामद की। मौके से टीम को शराब ठेकेदार तो नहीं मिला, जबकि ठेके पर बैठे सेल्समैन को भी हिरासत में ले लिया है। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग के साथ जिले की एक्साइज टीम भी शामिल रही। कार्रवाई के दौरान टीम ने अंग्रेजी, देशी और बीयर की सभी बोतलें मिलाकर करीब साढ़े आठ हजार बोतलें बरामद की। जांच पड़ताल में शराब ठेकेदार ठेके का कोई लाइसेंस या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद ठेके से पूरा माल जब्त कर लिया गया और इसे सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज एसआई राज सिंह, एएसआई रमेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। जबकि एक्साइज विभाग की ओर से इंस्पेक्टर गौरव कुमार और छोटूराम मौजूद रहे।
ठेकेदार राजा खेड़ी जबकि कारिंदा वार्ड 11 का
सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम से एसआई राज सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गांव निजामपुर के पास एक अवैध शराब का ठेका चलाया जा रहा है। इसके तुुरंत बाद उन्होंने एक्साइज विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर रेड की गई। कार्रवाई के दौरान ठेकेदार की बजाए कारिंदा मिला जो ठेके से संबंधित कोई दस्तोवज नहीं दिखा सका। इसके बाद ठेके से करीब साढ़े आठ हजार छोटी बड़ी अंग्रेेजी-देशी और बीयर की बोतलें बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार गांव राजा खेड़ी से है। जबकि ठेेके पर बैठा सेल्मसमैन यानी कारिंदा वार्ड नंबर 11 की चावला कॉलोनी का मिला, जिसकी पहचान जोगिंद्र पुत्र बोधराज के रूप में हुई।