फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Illegal construction broken in Sanauli Road, Ujha Road, Ugrakhedi and Bhainswal

Panipat News: सनौली रोड, ऊझा रोड, उग्राखेड़ी व भैंसवाल में अवैध निर्माण तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction broken in Sanauli Road, Ujha Road, Ugrakhedi and Bhainswal
पानीपत। जिला नगर एवं योजनाकार विभाग ने मंगलवार को सनौली रोड, ऊझा रोड, उग्राखेड़ी तथा भैंसवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माणों को तोड़ा। यहां लोगों ने अवैध कॉलोनियां काटने के लिए प्लॉट की नींव भरी थी। कई बार नोटिस के बावजूद यहां आरोपी अवैध निर्माण को बंद नहीं कर रहे थे। मंगलवार को डीसी वीरेंद्र दहिया के निर्देशों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीटीपी सुनील कुमार अंतिल ने कहा कि जिले की सीमा के अन्दर किसी भी सूरत में अवैध निर्माण नही होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र या ग्रामीण क्षेत्र में अवैध निर्माण को तोड़ने के मुख्यालय द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माणों को बख्शा ना जाए। इतना ही नहीं अवैध निर्माण करने वाले व संलिप्ता में पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रसाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी आह्वान करते हुए कहा कि वे वैध कॉलोनियों में ही मकान या प्लाट खरीदें। प्रदेश सरकार द्वारा भी वैध कॉलोनियों में ही पेय जल सीवर, सडक आदि की सुविधा दी जाती है। इसलिए आमजन अवैध कॉलोनियों में किसी भी प्रकार का निर्माण ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed