फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If you want to increase interest, then take part in the Science Challenge

रुचि बढ़ानी हो तो साइंस चैलेंज में लें हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
If you want to increase interest, then take part in the Science Challenge
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि पैदा करने के लिए विज्ञान चुनौती प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। परीक्षाओं से पहले छात्र-छात्राओं की तैयारी जांचने में इस प्रतियोगिता से मदद मिलेगी। दूसरे बोर्ड के माध्यम से पढ़ने वाले विद्यार्थी भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर इसका लाभ उठा सकते हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है।
विज्ञापन

आठवीं से दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली साइंस चैलेंज यानी विज्ञान चुनौती प्रतियोगिता में परीक्षार्थी 28 फरवरी तक हिस्सा ले सकते हैं। इसकी शुरुआत हो चुकी है। दीक्षा प्लेटफॉर्म पर यह हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।
विज्ञापन

सीबीएसई की वेबसाइट पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
इसके लिए सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को अपने छात्रों को सीबीएसई डॉट जीओवी डॉट इन पर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर्ड होने के बाद स्कूलों को एक आईडी मिलेगी। इस आईडी का प्रयोग करके वे इसमें भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षा एप पर छात्र बन सकते हैं चैलेंज का हिस्सा
सीबीएसई से संबद्ध नहीं रखने वाले स्कूलों के छात्र सीधे प्लेटफॉर्म पर चैलेंज का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए छात्रों को दीक्षा एप्लिकेशन के नए संस्करण को डाउनलोड करने या प्रमाण-पत्र के लिए दीक्षा वेबसाइट पर जाना होगा।

- विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सीबीएसई सदैव प्रयासरत हैं। इसी शृंखला में सीबीएसई ने 8वीं से 10वीं के छात्रों की क्षमता जानने और विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए साइंस चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की है। प्रतियोगिता 17 जनवरी से 28 फरवरी तक दीक्षा एप पर आयोजित होगी। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed