{"_id":"62572f56a0937e3f522918e7","slug":"if-you-refuse-to-cut-your-hair-then-your-finger-is-cut-off-panipat-news-knl1048756187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल काटने से मना किया तो काटी अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल काटने से मना किया तो काटी अंगुली
विज्ञापन
पानीपत। देशराज कॉलोनी में बार्बर ने मंगलवार को बाल काटने से इनकार किया तो पिता व दो पुत्रों ने उसकी अंगुली काट दी। आरोपियों ने उससे कहा कि अगर उनके बाल नहीं काटे तो भविष्य में किसी के नहीं काट पाओगे। पीड़ित ने तहसील कैंप थाना पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
देशराज कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह पेशे से बार्बर है। कॉलोनी में ही उसकी दुकान है। मंगलवार रात आठ बजे दुकान पर कॉलोनी का ही सुभाष अपने बेटे अजय व राहुल को लेकर आया। बोले- बाल कटवाने हैं। वह दुकान में सफाई कर रहा था। उसने मंगलवार के कारण बाल काटने से मना कर दिया। इससे सुभाष व उसके बेटे तैश में आ गए।
सुभाष ने उसको कहा कि अगर हमारे बाल नहीं काटे तो आज के बाद किसी के बाल नहीं काट पाओगे। सुभाष ने उसकी दुकान से कैंची उठाकर उसकी अंगुली काट दी। उसके बेटे अजय राहुल ने ईंटों से उस पर हमला कर दिया। उसको पड़ोसी बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पड़ोसियों ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।