फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If you are careful you can avoid fraud: DSP

सावधान रहने पर बच सकते हैँ ठगी से : डीएसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
If you are careful you can avoid fraud: DSP
साइबर अपराध के बारे में जागरूक करती पुलिस

विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस ने बुधवार को साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर व स्कूल, कॉलेज में विद्यार्थियों व आमजन को साइबर अपराध व साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान साइबर जागरूकता की जानकारी से अंकित 400 पर्चे भी पुलिस ने वितरित किए।
नोडल अधिकारी डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि आज के समय में साइबर अपराध चरम पर है। तकनीक के इस युग में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है, उतनी ही तेजी से ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। खुद को ठगों से बचाने के लिए सबसे जरूरी जागरूकता व सतर्कता है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को न खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन


इंटरनेट व सोशल वेबसाइट के प्रयोग में बरतें सावधानी
डीएसपी ने बताया कि अक्सर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं, जिन पर अनजान लिंक मौजूद होते हैं। ऐसे मे हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें ईमेल और मैसेज में मौजूद अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। कभी भी किसी भी वेबसाइट को विजिट करते समय सबसे पहले एचटीटीपीएस पर ध्यान देना चाहिए। अगर वेबसाइट के लिंक में एचटीटीपीएस के बजाय एचटीटीपी हैं तो हमें ऐसे वेबसाइट पर नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी होने पर 1930 पर तुरंत फोन करें
साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर क्राइम टोल फ्री क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 या डायल 112 पर इसकी शिकायत करें या भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से जिसका URL- https://cybercrime.gov.in है पर शिकायत करें। नजदीकी थाने में साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं। वारदात होते ही तत्काल शिकायत करने पर ठगी की गई धनराशि वापस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed