फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If Panipat is not removed from NCR, there will be migration

एनसीआर से पानीपत बाहर न हुआ तो होगा पलायन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
If Panipat is not removed from NCR, there will be migration
पानीपत। विधायक प्रमोद विज। - फोटो : Panipat
पानीपत। शहरी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा में पानीपत को एनसीआर से बाहर करने, स्ट्रीट लाइट के लिए नई योजनाएं लान व रिहायशी क्षेत्र में कामर्शियल पॉलिसी लागू करने की मांग उठाई। विधायक प्रमोद विज ने पानीपत के मेक इन इंडिया मिशन में पानीपत के योगदान के बारे में उद्यमियों की परेशानियों के बारे में बात की। सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधायक प्रमोद विज की मांगों को अपनी डायरी में नोट कर लिया है।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने कहा कि एनसीआर में होने के कारण पानीपत पिछड़ रहा है। इसका कोई लाभ नहीं है। एनसीआर में आने के कारण साल में दो माह उद्योग बंद रहते हैं। अब उद्यमियों को पीएनजी का कनेक्शन लेने के लिए 30 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया गया है। पीएनजी का कनेक्शन लेने के लिए पूरा सेटअप चेंज करना होगा। बाहर के जो उद्यमी पानीपत में निवेश करना चाहते थे, उन्होंने अपने प्रोजेक्ट रद कर दिए हैं। पीएनजी के कारण लागत बहुत अधिक बढ़ गई है। पानीपत गुजरात, पंजाब व उत्तराखंड के उद्यमियों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन

उद्यमियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। अगर पीएनजी की बाध्यता जारी रही तो पानीपत के उद्यमी यहां से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने स्ट्रीट लाइट की समस्या पर कहा कि सरकार को इसके लिए नई योजना लानी चाहिए। रिहायशी क्षेत्रों में कामर्शियल पॉलिसी लागू होनी चाहिए। अगर यह पॉलिसी लागू होती है तो सरकार को यूएलबी से पैसा नहीं लेना पड़ेगा । पानीपत सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी पलायन का बना रहे हैं प्लान
विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा में उनकी मांगों को उठाया है। एनसीआर में होने के कारण पानीपत का उद्यमी पिछड़ रहा है। अगर पीएनजी की बाध्यता जारी रही तो उन्हें प्लायन करना पड़ेगा। कई उद्यमी इसकी प्लानिंग भी कर रहे हैं। सरकार से मांग है कि पानीपत को जल्द एनसीआर से बाहर कराएं।
भीम राणा, प्रधान डायर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed