फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If odd-even is not withdrawn then auto drivers will protest

Panipat News: ऑड-ईवन वापस नहीं लिया तो ऑटो चालक करेंगे आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
If odd-even is not withdrawn then auto drivers will protest
सीटू कार्यालय में बैठक करते हुए ऑटो यूनियन के प्रधान और ऑटो चालक। संगठन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऑड-ईवन लागू होने के बाद चालकों ने विरोध तेज कर दिया है। वीरवार को ऑटो यूनियन से जुड़े चालक डीसी को ज्ञापन देकर दो दिन में ऑड-ईवन को वापस लेने की मांग करेंगे। इसके बाद यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो रविवार से आंदोलन शुरू करेंगे।
बुधवार को ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों की गीता कॉलोनी स्थित सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें सीटू के पदाधिकारियों के साथ मिलकर ऑड-ईवन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

सीटू के प्रदेश महासचिव जय भगवान ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गंभीर नहीं है। वहीं ऑटो चलाकर परिवार का पालन करने वालों की भी रोजी रोटी संकट में डाल दी है। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या के निदान के लिए कहीं भी ऑड-ईवन फार्मूला नहीं लगता है। यह खास स्थितियों में मुख्य रोड पर ओवर ब्रिज या रोड निर्माण कार्य के दौरान सीमित समय के लिए इसका प्रयोग होता है। उन्होंने कहा कि जाम से निजात यदि दिलानी है तो जिला प्रशासन को वाहनों को बेहतर रूप से संचालित करने के कदम उठाने चाहिए। कुछ वाहनों पर प्रतिबंध लगाना किसी भी प्रकार से जायज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज निकालेंगे पैदल मार्च

यूनियन के प्रधान नरेश डाहर ने कहा कि वीरवार को सभी ऑटो चालक रेस्ट हाउस पर एकत्र होंगे। जहां से जिला सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा और डीसी कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि दो दिन में ऑड-ईवन के फैसले को वापस नहीं लिया गया तो रविवार से आंदोलन की शुरूआत होगी। इस मौके पर सिवाह रोड से राजकुमार, विनोद, गोहाना रोड से संजय, असंध रोड से परमजीत बिन्टा, कमल शर्मा, सनौली रोड सब्जी मंडी से नफीस खान, संजय शर्मा, बाबरपुर रोड से अर्जुन देव, सचिन, समालखा रोड से पाला व काला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed