फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband threatens to kill her for taking neighbor's wife to doctor

पड़ोसी की पत्नी को डॉक्टर के पास ले जाने पर पति ने दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Husband threatens to kill her for taking neighbor's wife to doctor
पड़ोसी की पत्नी के पेट में पथरी का दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। पति कट्टा लेकर पड़ोसी के घर पहुंच गया और उस पर तानकर जान से मारने की धमकी दी। बोला कि मेरी पत्नी मेरी दुश्मन है और जो उसकी मदद करेगा, वह भी मेरा दुश्मन है। कालोनी के अन्य लोगों के आने पर आरोपी पड़ोसी फरार हो गया। मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

असंध रोड स्थित ज्योति नगर निवासी भारत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोसी सुनील मान का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। गत 23 मई को सुनील मान ने रात करीब 10 बजे गली में पत्नी को बुरी तरह पीटा। अगले दिन देर रात सुनील की पत्नी के पेट में पथरी का दर्द उठा। जिस पर मेरी पत्नी सुनील मान की पत्नी को सौधापुर स्थित एक डॉक्टर के पास से दवा दिलाने के लिए ले थी। भारत ने बताया कि वीरवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह पत्नी और मां के साथ घर बैठा था। अचानक सुनील मान गेट खोलकर घर के अंदर आया और गालियां देने लगा। उसने कहा कि तुझे पता है कि मेरी पत्नी मेरी दुश्मन है और तू उसकी मदद करता है और उसको दवा दिलाकर लाता है। जो मेरी पत्नी या मेरे दुश्मन की मदद करेगा, वह मेरा दुश्मन होगा। इतने में उसने पैंट से कट्टा निकालकर उसमें कारतूस डालकर लोड किया और उस पर तान दिया। जान से मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर जब अन्य पड़ोसी आए तो सुनील मान फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed