फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   husband killed his wife In Panipat, committed crime by attacking her with stick

Panipat: पति ने पत्नी को उतरा मौत के घाट, बिंडे से हमला कर दिया वारदात को अंजाम

Wed, 07 Aug 2024 01:15 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Aug 2024 01:15 PM IST
सार

बिजेंद्र की बुधवार सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी मनीषा (38) कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि बिजेंद्र तैश में आ गया और उसने बिंडे से अपनी पत्नी मनीषी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
husband killed his wife In Panipat, committed crime by attacking her with stick
घर पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के महावटी गांव में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। समालखा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी पति वारदात के बाद फरार है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार महावटी गांव में बिजेंद्र की बुधवार सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी मनीषा (38) कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि बिजेंद्र तैश में आ गया और उसने बिंडे से अपनी पत्नी मनीषी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। थाना समालखा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को घर से निकाला। यहां मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया। टीम ने मौके से नमूने उठाए।
विज्ञापन


थाना समालखा प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को महावटी गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मायका पक्ष को भी सूचना दी है। इसमें बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed