फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband kicked out pregnant after beating

गर्भवती को मारपीट कर पति ने घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Husband kicked out pregnant after beating
पानीपत। दहेज में 24 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर पति ने रजापुर गांव निवासी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुराल में एक नंबरदार के मकान में वह रात भर रही और सुबह उसी से बस का किराया लेकर पानीपत पहुंची। उसने जांच कराई तो गर्भ में बच्चा मृत मिला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में रजापुर निवासी सोनिया ने बताया कि उसकी सितंबर 2013 में पटियाला निवासी संजीव पुत्र जगदीश के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज कम लाने का ताना दिया जाने लगा। नवंबर 2014 में उसने अस्पताल में बेटे अभिमन्यु को जन्म दिया। बच्चा होने पर शगुन में मायके पक्ष ने जेवर से कपड़े तक दिए, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

सोनिया का आरोप है कि पति संजीव कुमार, ससुर जगदीश, सास मंजीत, देवर दीपक, ननद पिंकी उर्फ रानी ने एक लाख रुपये नकदी और बाइक की मांग की। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। जब महिला थाने में शिकायत कर दी तो पति ने माफी मांगी और उसे फिर ससुराल ले आया। वह दोबारा गर्भवती हो गई। गत 31 नवंबर को साजिश के तहत उसे दहेज में 24 लाख रुपये मांगें गए। मना करने पर पति ने उसे मारा और गर्भ पर लात मार दी। सोनिया का आरोप है कि उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया। इसी बीच ससुर ने भी पेट पर लाते मारी और बेटे अभिमन्यु को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। धमकी दी 24 लाख रुपये नहीं लेकर आई तो ससुराल में नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह उसी रात नंबरदार के घर पर रही। सुबह नंबरदार से बस का किराया लिया और पानीपत पहुंची। जहां पर आकर उसने अपने परिजनों को आपबीती बताई। उसके पेट में दर्द हुआ तो वह चेकअप के लिए सुप्रीति अस्पताल गई जहां पर अल्ट्रासाउंड कराया तो बच्चा मृत मिला। इसके बाद ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया। इसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की।

महिला की शिकायत पर पति और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अतर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed