{"_id":"6099a07a8ebc3ed2b35c6cbe","slug":"husband-beaten-wife-for-money-panipat-news-knl695848199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को पीटा तो पत्नी ने बेलन से सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को पीटा तो पत्नी ने बेलन से सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन में शराब का आदी पति बेरोजगार हो गया। लेकिन शराब की लत जस की तस रही। पत्नी से रोज पैसे लेकर शराब पीता रहा, लेकिन सोमवार को पैसे की जगह पत्नी ने बेलन दे दिया, जिस पर पति अस्पताल पहुंच गया।
दरअसल, पति ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे, लेकिन पत्नी ने परेशान होकर बार-बार रुपये देने से इंकार कर दिया। जिस पर पहले से ही नशे में धुत पति ने पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। इतने में पत्नी का पारा चढ़ गया और एक के बाद एक कई बार बेलन मारकर पति का सिर फोड़ दिया। इस मामले में फिलहाल पत्नी और पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
यह घटना सोमवार की शाम पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गांव की है। पेशे से दिहाड़ी मजदूर पति तीन मई से लॉकडाउन लगने के बाद से बेरोजगार था। काम न मिलने से परेशान होकर सुबह से ही शराब पीने बैठ जाता था। पत्नी द्वारा की गई बचत में रुपये लेकर रोज शराब पीता और नशे में धुत होकर मोहल्ले में हंगामा करता। जिससे पत्नी परेशान हो चुकी थी। यहां तक कि पड़ोसियों ने कह दिया था कि मोहल्ला छोड़ दें। पत्नी रोज पति को समझाती की शराब मत पियो, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
सोमवार को भी वह सुबह से शराब पीने बैठ गया। शाम को जब शराब खत्म हुई तो फिर पत्नी से रुपये मांगने गया, जिस पर पत्नी ने शराब के लिए रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर नशे में धुत पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इतने में पत्नी का भी पारा चढ़ गया और वह रसोई से बेलन लेकर आई और गुस्से में पति के सिर पर एक के बाद एक चार से पांच वार कर सिर फोड़ दिया। पति लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। पड़ोसियों की भीड़ आ गई। पड़ोसी पति और पत्नी को एक निजी अस्पताल ले गए और इलाज के लिए भर्ती कराया।
पड़ोसी जब पति को अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे जैसे ही कुछ होश आया तो गालीगलौज करने लगा। जिस पर डॉक्टरों ने पत्नी को तो भर्ती कर दिया, लेकिन पति को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।