फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hurt by the rape report, the head constable jumped in front of the train

दुष्कर्म की रिपोर्ट से आहत हेड कांस्टेबल ट्रेन के आगे कूदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the rape report, the head constable jumped in front of the train
पानीपत। सोसाइड़ से पहले संदीप द्वारा परिवार को भेजी गई फोटो। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर-6 स्थित रेलवे ट्रैक पर हेड कांस्टेबल (एचसी) ने शुक्रवार की सुबह चार बजे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने से वह आहत थे। गत दिनों उन्हें लाइनहाजिर कर दिया गया था। एचसी ने मौत से पहले अपने भाइयों को व्हाट्सएप पर सुनाइड नोट का मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने एक महिला समेत तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जीआरपी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और पत्नी की शिकायत पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के कैमला निवासी निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति संदीप कुमार हरियाणा पुलिस में एचसी के पद पर कार्यरत थे। जनवरी 2022 में पानीपत की सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस वजह से उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था। निर्मला देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति पर आरोपी महिला 25 लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी। इस वजह वह काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। इसके अलावा देव त्यागी और राजेश जाट भी आरोपी महिला के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट करते थे। पति ने आत्महत्या करने से पहले उनके पास मैसेज भेजा है। इसमें तीनों को उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

मौत से पहले परिजनों को भेजा व्हाट्सएप मैसेज
एचसी संदीप कुमार ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिजनों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा था। वहीं साथ ही रेलवे ट्रैक पर खड़े होने की फोटो भी भेजी थी। मैसेज में लिखा था कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला ने उसे व्हाट्सएप पर कॉल कर उसे घर पर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला ने देव त्यागी और राजेश जाट को भी घर बुला लिया। उन दोनों ने भी मारपीट की। मेरी मौत के ये तीनों जिम्मेदार हैं। मुझे इंसाफ दिया जाए। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संदीप ने देव और राजेश का नंबर भी भेजा। लिखा कि इन सभी को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जनवरी 2022 को हेड कांस्टेबल पर दर्ज हुआ था दुष्कर्म का केस
12 जनवरी 2022 को शहर की सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी एक महिला ने हेड कांस्टेबल पर केस दर्ज करवाया था। उसने आरोप लगाया था कि संदीप और उसकी मुलाकात कोर्ट में हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ। संदीप पर आरोप है कि उसने महिला को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गर्भपात काने का दबाव बनाया। इस शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने संदीप पर आईपीसी की धार 323,34,376,506 और 509 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

हेड कांस्टेबल संदीप कुमार की पत्नी निर्मला देवी की शिकायत पर आरोपी महिला समेत तीन के खिलाफ आईपीसी 120 और 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। -राजकुमार सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed