{"_id":"67c9f92fb3164756810c809a","slug":"hospitals-did-not-receive-the-amount-of-chirayu-yojana-panipat-news-c-244-1-pnp1003-133234-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अस्पतालों को नहीं मिली चिरायु योजना की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अस्पतालों को नहीं मिली चिरायु योजना की राशि
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चिरायु आयुष्मान योजना के तहत जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टर पिछले दो साल में ही करीब आठ हजार मरीजों का इलाज कर चुके हैं। जिला नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों का दावा है कि पानीपत के डॉक्टरों ने प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व जुटाया है। इसके बाद भी योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग का मिलने वाली राशि उनके खाते में नहीं आई है। इस राशि से स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होना था और नई मशीने खरीदी जानी थी। डॉक्टरों को सरकार की ओर से मिलने वाली इस राशि का इंतजार है।
जानकारी के अनुसासर जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 35-40 डिलीवरी होती हैं। चिरायु योजना की पात्र गर्भवती की सामान्य डिलीवरी करने पर स्वास्थ्य विभाग को पांच हजार व सिजेरियन डिलीवरी करने पर 11 हजार रुपये मिले हैं। रेबीज के इंजेक्शन के 250 रुपये मिलते हैं। ऐसे ही बीमारी का अलग पैकेज है। जिले में अब तक 50 हजार लोगों ने सवा अरब का मुफ्त इलाज सरकार से लिया है। इस योजना के तहत 500 से अधिक ह्दय रोगियों को इलाज मिला है। जिले में अब तक 6.96 लाख लोगों के चिरायु योजना के कार्ड बन चुके हैं। अब भी लगभग एक लाख पात्र स्वास्थ्य विभाग की पहुंच से दूर है। जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि सरकारी डॉक्टर चिरायु आयुष्मान योजना के तहत बेहतर काम कर रहे हैं। इस योजना का लोगों को बहुत लाभ हो रहा है। अब इस योजना का और भी विस्तार किया जा रहा है। सभी वर्गों के लोगों को इसमें कवर किया जा रहा है। इस योजना ने काफी लोगों को जीवन दान दिया है। सरकार की ओर से जल्द पैसे मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन