फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Honey trap Dehradun youth kidnapped and demand for Rs 20 lakh four accused arrested in Panipat

Honey Trap: प्यार के लिए देहरादून से पानीपत पहुंचा युवक, चालबाज युवती ने करवाया किडनैप, मांगे 20 लाख

Thu, 20 Feb 2025 07:00 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Feb 2025 07:00 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर देहरादून के युवक को अपने प्यार में फंसाकर हरियाणा की युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाया। चालबाज युवती ने युवक को किडनैप करवा लिया। युवक के परिवार को फोन कर 20 लाख की फिरौती भी मांगी। 

विज्ञापन
Honey trap Dehradun youth kidnapped and demand for Rs 20 lakh four accused arrested in Panipat
kidnap, बंधक, किडनैप - फोटो : iStock

विस्तार

पानीपत के गांव सिवाह के पास स्थित निजी होटल से देहरादून के सिंचाई विभाग के ठेकेदार का अपहरण उसके साथ होटल में आई लड़की ने ही कराया था। गिरोह के सरगना के कहने पर  लड़की ने पहले ठेकेदार को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे पानीपत बुलाकर उसका व उसके चालक का अपने छह- सात साथियों से अपहरण करवा दिया था। गिरोह ने ठेकेदार के पिता को कॉल कर 20 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। आरोपी ठेकेदार को उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर इधर से उधर घूमते रहे और उसके साथ मारपीट करते रहे। 

विज्ञापन


सीआईए टू ने ठेकेदार के मोबाइल की लोकेशन से इन्हें ट्रेस किया और गांव मुनक के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर ठेकेदार को इनके चंगुल से बचाया। आरोपियों की पहचान बल्ला गांव निवासी रोहित, मोहित शिवांश व रौनक के रूप में हुई। सीआईए ने दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। दो आरोपी रौनक व मोहित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मुख्य साजिशकर्ता अब तक फरार है। उसकी और युवकी की गिरफ्तारी के लिए सीआईए टू की टीम छापामारी कर रही है।
विज्ञापन




डीएसपी सतीश वत्स ने लघु सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में पूरे मामले पटाक्षेप करते हुए बताया कि बताया कि मंगलवार शाम को डॉयल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी की सिवाह जीटी रोड स्थित एक होटल में आए युवक व युवती का चार पांच युवकों ने अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। सीआईए की टीमों को सक्रिय कर दिया था। पुलिस ने होटल में आए युवक व युवती का आधार कार्ड जांचा तो युवक देहरादून निवासी मनीष व युवती झज्जर की मिली। पुलिस ने मनीष के घर संपर्क किया तो परिजनों ने बताया कि मनीष के मोबाइल से उनके पास कॉल आ रही थी। उसका अपहरण कर लिया गया है। उनसे 20 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। पुलिस ने मनीष के मोबाइल को ट्रेसिंग पर लगाया था। उसकी लोकेशन मुनक गांव की आ रह थी। सीआईए टू की टीम लोकेश पर पहुंची। वहां एक काल रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी दिखाई दी। सीआईए ने गाड़ी को घेर लिया। यहां से यहां युवकों को पकड़ा गया। गाड़ी से मनीष व उसके चालक कुर्बान को बरामद किया गया। दोनों को बुरी तरह से पीटा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सरगना व युवती फरार
इस वारदात का सरगना आरोपियों के पड़ोसी गांव का उनका दोस्त है। सरगना की महिला मित्र रेवाड़ी की रहने वाली और उसकी शादी झज्जर में हुई है। सरगना ने पैसे कमाने के लिए अपनी मित्र को फेसबुक पर रहीश युवक की तलाश करने व उसे प्रेम जाल में फंसाने का टास्क दिया था। युवती ने 10 दिन तक फेसबुक पर लोगों की प्रोफाइल देखी। देहरादून के मनीष के फेसबुक पर फोटो देखकर उन्होंने उसे अपने शिकार के लिए चुना था।

प्रेम जाल में फंसाकर निजी होटल में बुलाया 
मनीष ने सोने की चेन, अंगूठी व अपनी स्कॉर्पियो के साथ फेसबुक पर फोटो डाल रखे थे। युवती ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और उससे बात करना शुरू किया। उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर युवती ने मंगलवार शाम को मनीष को सिवाह के पास एक निजी होटल में बुलाया। यहां सरगना ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था। युवती को रास्ते में गाड़ी से उतार दिया था। 20 लाख रुपये सभी आरोपियों में बराबर बंटने थे। अब पुलिस आरोपी युवती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed