{"_id":"6ab441bbfec6780bac02e1b7","slug":"homes-attacked-after-stopping-substance-abuse-panipat-news-c-18-1-knl1004-998372-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नशा करने से रोका तो घरों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नशा करने से रोका तो घरों पर हमला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र के भोला चौक पर नशा करने से रोकने पर आठ-दस युवकों ने कई घरों पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने डंडों से घर के बाहर खड़ी ईको गाड़ी और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी, जबकि ईंट मारकर एक मकान का दरवाजा भी तोड़ दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
भोला चौक निवासी रेखा ने बताया कि उनके घर के पास एक खाली मकान है, जहां युवक नशा करने आते हैं। मंगलवार शाम कुछ युवक वहां नशा करते हुए आपस में झगड़ रहे थे। उन्होंने युवकों को टोका तो वे उस समय वहां से चले गए। आरोप है कि रात करीब साढ़े 10 बजे वे दोबारा आए और आसपास के मकानों पर हमला कर दिया।
रेखा के अनुसार, आरोपियों ने ईंट मारकर उनके मकान का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। पड़ोसी विनोद कुमार ने बताया कि घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी के शीशे पर डंडे से वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हमला करने के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।