{"_id":"62363c9eae979028773bcd8e","slug":"holi-gift-to-eight-villages-will-get-24-hours-electricity-panipat-news-knl1022860138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ गांवों को होली पर तोहफा, मिलेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ गांवों को होली पर तोहफा, मिलेगी 24 घंटे बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। इसराना ब्लॉक के गांव कैथ, शाहपुर, काकोदा, बांध, पूठर, बिजावा, लाखु बुवाना व पानीपत ब्लॉक के गांव सिवाह को इस बार होली पर बड़ा तोहफा मिला है। हरियाणा सरकार की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में शामिल हुए इन गांवों को अब शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली की सुविधा मिलेगी।
जिले में अब म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में शामिल गांवों की संख्या भी बढ़कर 136 हो गई है। डीसी सुशील सारवान ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम इस योजना के तहत जल्द ही जिले के कुछ और नए गांव भी शामिल करेगा। इस योजना की खासियत है कि एक ओर जहां ग्रामीणों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति होती है वहीं लाइन लॉस भी कम होता है साथ ही समय पर बिलों की अदायगी सुनिश्चित होती है।
शहरों की तर्ज पर बिजली की आपूर्ति से ग्रामीणों को एक ओर जहां अपने रोजमर्रा के कार्यों में सुगमता महसूस होती है वहीं ईज ऑफ लिविंग में भी बढ़ोतरी होती है। हरियाणा सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य भी यहीं है कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सुविधाएं विकसित हो।
विज्ञापन
जिला बिजली विभाग के एससी सुरेंद्र सिंह ढुल ने भी इन सभी गांवों के उपभोक्ताओं को बधाई देते हुए कहा उम्मीद है कि इन गांवों के उपभोक्ताओं से जिले के अन्य गांवों में भी सकारात्मक माहौल बनेगा और वे भी विभाग की लाइन लॉस मे कमी कर अपने गांव को जगमग योजना में शामिल करवाने के लिए सतर्कता से बिजली का प्रयोग करेंगे।