{"_id":"61ef0c4ad0500138657322ed","slug":"high-alert-on-republic-day-checking-is-being-done-panipat-news-knl97012228","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट, हो रही चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट, हो रही चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसपी ने जिले के सभी डीएसपी, एसएचओ और चौकी इंचार्जों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थायी और अस्थायी रूप से नाकाबंदी कर सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से जांच करनी शुरू कर दी है। संदिग्ध और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए शहर के मुख्य चौक चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की सिविल कपड़ो में ड्यूटी लगाई गई है।
होटल, ढाबे, धर्मशाला, रेस्टोरेंट के संचालक और गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद की प्रबंधक समिति को इनके यहां बाहर से आकर ठहरने वाले सभी लोगों के आई.डी की गहनता से चेक कर इनकी एक फोटो कॉफी अपने रिकॉर्ड में रखने के आदेश दिए है। बस स्टैंड पर आने वाली सभी बसों में सवार यात्रियों के सामान की गहनता से चेकिंग की जा रही है। जिले की सीमा मे प्रवेश करने वाले मार्गों पर नाकाबंदी कर सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। सभी पीसीआर राइडर निरंतर अपने-2 थाना चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही है। किराये पर मकान लेकर रहने वाले सभी किरायेदारों की आई.डी की गहनता से जांच की जा रही है। शहर में कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए सीआईए की टीमों को विशेष रूप से सिविल कपड़ों में विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।
संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस को करें सूचित-
एसपी शशांक कुमार सावन शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही अपील करते हुए कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अगर कोई संदिग्ध वस्तु एवं व्यक्ति दिखाई देता है तो इस बारे में संबधित थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज के नंबरों के अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल को सूचना दें। जिससे समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके।