फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hide your mobile while sleeping, thieves are targeting the phone kept on the head

सोते समय अपने मोबाइल को छुपाएं, चोर सिरहाने पर रखे फोन को बना रहे निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hide your mobile while sleeping, thieves are targeting the phone kept on the head
अब आपके मोबाइल घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। अगर आप सो रहे हैं तो मोबाइल को किसी सुरक्षित स्थान पर रखकर सोना होगा। आपको सावधानी की खबर इसलिए दी जा रही है, क्योंकि पानीपत शहर के अंदर चोरों ने ऐसी तीन वारदातों को अंजाम दिया है। जिनमें मालिक अपने मोबाइल को बेड के सिरहाने पर रखकर सोते हैं और वह सुबह तक चोरी हो जाता है। हालांकि संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी नंबर एक
गांव डाडौला स्थित फौजी कॉलोनी में रहने वाले रोहित ने बताया कि वह पैरामाउंड फैक्टरी में नौकरी करता है। गत 29 सितंबर की रात वह अपने कमरे में सो रहा था। सुबह उठकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने चेक किया तो घर से बेड के सिरहाने पर रखे दो फोन और 13 हजार रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन

चोरी नंबर दो
गांव नांगलखेड़ी निवासी रंजन कुमार ने बताया कि गत 29 सितंबर अज्ञात चोर ने उनके कमरे का ताला तोड़कर दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये चोरी कर लिए। जब वह फैक्टरी से घर लौटा तो उसे चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी नंबर तीन
बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी नेमचंद जैन ने बताया कि 28 सितंबर को वह सुबह छह बजे बिस्तर से उठा तो उसे अपना मोबाइल नहीं मिला। उन्होंने आस पड़ोस में लोगों से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed