फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heavy vehicles entering the no entry zone, police busy in election duty

Panipat News: नो एंट्री में घुस रहे भारी वाहन, पुलिस चुनाव ड्यूटी में उलझी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles entering the no entry zone, police busy in election duty
पानीपत। पुलिस की टीमें विधानसभा चुनाव में नाकों पर वाहनों की चेकिंग में व्यस्त हैं। पुलिस की टीमें रूट मार्च निकालकर लोगों को शांति का संदेश दे रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की व्यस्तता का फायदा भारी वाहन चालक उठा रहे हैं। शहर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद है लेकिन अब दिन में भारी वाहन शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। साथ ही बड़े सड़क हादसों का भी भय है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को शहर से आ रहे एक ट्रक ने कश्यप कॉलोनी के पास एक बुजुर्ग को कुचल दिया था। ट्रक चालक 50 मीटर तक उसके शव को घसीटते हुए ले गया था। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सबसे अधिक भारी वाहन गोहाना रोड व संजय चौक की ओर से शहर में एंट्री करते हैं। गोहाना रोड पर कंबल की बड़ी दुकानें है। यहां दुकानदार दिन में माल लोड कराते हैं। किशनपुरा व खन्ना रोड के सामने बड़े वाहन लोड होने के लिए खड़े रहते हैं। यह लोड होकर संजय चौक कट से यू टर्न लेकर दिल्ली की ओर जाते हैं। ऐसे में अब किशनपुरा व खन्ना रोड के सामने जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे ही औद्योगिक क्षेत्र की ओर से वाहन सनौली रोड से शहर में एंट्री कर रहे हैं। इसलिए शहर में जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बरसत रोड पर लगभग 80-100 फैक्टरियां हैं। दिन में यहां से ट्रक लोड होकर निकलते हैं। ये फ्लाईओवर से गुजरने की बजाय शहर में घुसते हैं। पुलिस के जवान सड़कों पर खड़े रहते हैं लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं होती। इससे इन वाहन चालकों के हौसले बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

शहर में भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए लगाए गए यहां नाके



पुलिस ने शहर में भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए एनएफएल फाटक , टोल प्लाजा, नांगलखेड़ी, बलजीत नगर नाका, असंध रोड पर नहरों के पास नाका लगाया है लेकिन व्यापारी रात को ही अपनी दुकानों के पास भारी वाहनों को खड़ा कर लेते है। यह दिन में लोड होकर शहर से गुजरते हैं। पुलिस का नाका लगाने का कोई खासा फायदा नहीं होता। अगर पुलिस शहर में घुसे वाहनों को रोकती है तो जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।

बॉक्स




ऑटो व ई- रिक्शा के अवैध स्टैंड



पुलिस के अनुसार शहर में सात हजार ई- रिक्शा व ऑटो हैं। इनके निर्धारित स्टैंड नहीं है। ई- रिक्शा चालकों ने किशनपुरा के सामने जीटी रोड पर अवैध स्टैंड बना लिया है। यहां पर एक समय में 30-35 ई- रिक्शा सवारियाें के इंतजार में खड़ी रहती हैं। लाल बत्ती चौक, रेलवे रोड, संजय चौक, गोहाना मोड़ व सिटी थाना के सामने भी ई- रिक्शा व ऑटो खड़ी रहती हैं। यह भी शहर के जाम का मुख्य कारण हैं।


बॉक्स




नो एंट्री में घुसने वाले वाहन चालकों पर कर रहे हैं कार्रवाई- डीएसपी

शहर में दिन में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। जो भी भारी वाहन शहर में घुसता है उन पर कार्रवाई की जाती है। इन पर और भी सख्ती करेंगे। रोड पर वाहन खड़े करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।



सुरेश सैनी, डीएसपी ट्रैफिक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed