{"_id":"688a904eec406163e000e076","slug":"heavy-rains-waterlogging-creates-trouble-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141175-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झमाझम बरसे बादल, जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झमाझम बरसे बादल, जलभराव से आफत
विज्ञापन
फ्लाईओवर के पास जमा पानी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बुधवार को लगातार दूसरे दिन मध्यम से तेज बारिश हुई। सीवर और नालों के जाम होने से पानी निकासी प्रभावित रही। ऐसे में इंसार बाजार और शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही।
जिले में 36 घंटे में 26.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बापौली में 49 एमएम बारिश दर्ज की। नगर निगम ने जीटी रोड लालबत्ती चौक पर सीवर और नालों की सफाई की तो एक जगह पर एक ट्रॉली पॉलीथिन निकला।
अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेष डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अब लगातार कई दिन तेज बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
वहीं बारिश के बाद धान की फसल में पानी जमा होने लगा है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।