{"_id":"6a21cb5a1e8b1e35bc06165d","slug":"heat-in-the-afternoon-and-thunderstorms-in-the-evening-panipat-news-c-244-1-pnp1007-158377-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोपहर में गर्मी और शाम को आंधी-बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोपहर में गर्मी और शाम को आंधी-बारिश
Fri, 05 Jun 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए चुनरी का सहारा लेती युवती। संवाद
- फोटो : 1
पानीपत। जून माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए लेकिन शाम को अचानक बदले मौसम ने लोगों को उमस से राहत दे दी। रात करीब साढ़े 10 बजे तेज आंधी और बारिश ने गर्मी को धोकर रख दिया। करीब आधे घंटे तक कही बूंदाबांदी और कही बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
इससे पहले वीरवार की दोपहर लू चलने से दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले सप्ताह तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई थी, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। हालांकि वीरवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने के कारण तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिनभर तेज धूप और लू के चलते सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी लेकिन रात में मौसम फिर बदल गया।
विज्ञापन
सिवाह निवासी अमित ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना था, जिससे दोपहर के समय भी बाहर निकलने में ज्यादा परेशानी नहीं होती थी लेकिन वीरवार को तापमान बढ़ने के कारण बाहर निकलते ही सिर दर्द और बार-बार गला सूखने जैसी परेशानी महसूस हुई।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को बादल छाने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
वीरवार 39/26
शुक्रवार 37/28
शनिवार 38/28
रविवार 40/29