{"_id":"61c4d1d4b210f7353b13a359","slug":"hearing-about-the-ban-people-gathered-to-get-vaccinated-panipat-news-knl937465192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाबंदी की बात सुन टीका लगवाने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाबंदी की बात सुन टीका लगवाने उमड़े लोग
विज्ञापन
पानीपत। फोटो ऑफ द डे: गृह मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए आदेश में एक जनवरी से दूसरी डोज न लगवाने वा
- फोटो : Panipat
पानीपत। टीके की दोनों डोज नहीं लेने वालों पर एक जनवरी से कई पाबंदियां लगने जा रही है। इसके साथ ही वीरवार को सिविल अस्पताल में टीकाकरण कराने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। धक्कामुक्की के हालात तक बन गए। लोग टीकाकरण कक्ष के दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुसते दिखे। हालात बेहद खराब हो गए। संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना के बीच मौके पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ गईं।
सिविल अस्पताल में वीरवार को करीब 1500 लोगों का टीकाकरण किया गया। सुबह साढ़े नौ बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में टीका लगवाने के लिए पांच सौ से अधिक लोग पहुंच गए थे। उन लोगों की संख्या अधिक थी जो पहली डोज लगवाने के बाद लंबे समय ये चुप बैठे थे। पाबंदी लगने आदेश पर टीकाकरण के लिए पहुंच गए। लाइन में लगे लोगों में धक्कामुक्की होती नजर आई। उन्हें व्यवस्थित करने में सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
आमतौर पर सिविल अस्पताल में कोरोना रोधी टीकाकरण केंद्र के सामने एक महिला एवं एक पुरुष सुरक्षाकर्मी की तैनाती रहती है लेकिन वीरवार सुबह केंद्र के बाहर भीड़ लगने पर इसकी जानकारी डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया को दी गई। इसके बाद भीड़ को संभालने के लिए दो अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। इसके बावजूद दोपहर तीन बजे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
टीकाकरण में तेजी के लिए सभी डिप्टी सिविल सर्जन को फील्ड में उतारा:
सिविल सर्जन ने टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। सभी छह सिविल सर्जन को भी फील्ड में उतार दिया गया है। ये अधिकारी सीएचसी एवं पीएचसी में जाकर टीकाकरण कार्यक्रम की डिटेल ले रहे हैं। तेजी से टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
दोनों डोज नहीं तो इन जगहों पर एक जनवरी से प्रवेश बंद
एक जनवरी से दोनों डोज नहीं लेने वालों बस-ट्रेन, बैंक, मैरिज हॉल, होटल-रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब बिक्री केंद्रों, मॉल, शापिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, बाजारों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, एलपीजी सिलेंडर बिक्री केंद्र, शुगर मिल, मिल्क बूथ, राशन डिपो, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, जिम, पार्क, व्यायामशाला, सरकारी कार्यालयों में आदि में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ऑन द स्पॉफ वैक्सीनेशन के निर्देश
उपायुक्त ने सिविल सर्जन को टीकाकरण के लिए टीम नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ऑन द स्पॉट टीकाकरण के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शिविर लगाने के लिए कहा है।
15 जनवरी तक 100 प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य
वीरवार को सिविल अस्पताल में टीकाकरण के लिए काफी पात्र पहुंचे थे। 15 जनवरी तक 100 प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य है। गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। - डॉ. शशि गर्ग, नोडल अधिकारी कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान
दोनों डोज नहीं ली तो सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश नहीं
टीके की दोनों डोज नहीं ली है तो 31 दिसंबर से पहले लगवा लें। नए साल में पहली जनवरी से दोनों डोज नहीं लेने वालों को सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश नहीं मिलेगा। - सुशील सारवान, उपायुक्त

पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में टीकाकरण करवाने पहुंचा युवक बैगर मास्क के ही लगवाते हुए व साथ ही - फोटो : Panipat

पानीपत। टीका लगवाने के लिए सिविल अस्पताल में मची अफरा-तफरी टीकाकरण केंद्र के गेट पर गार्ड ना होने- फोटो : Panipat