फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   He had gone to get medicine for his wife, cash and jewellery worth lakhs stolen from his house

Panipat News: पत्नी को दवा दिलाने गया था, घर से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
He had gone to get medicine for his wife, cash and jewellery worth lakhs stolen from his house
इसराना। नौल्था की इंद्रा आवास कॉलोनी में लाखों रुपये के जेवरात व पांच हजार रुपये की नकदी चोरी का मामला सोलह दिनों बाद दर्ज दर्ज किया है। मामला 30 जून का बताया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जॉनी वासी इंद्रा कॉलोनी नौल्था ने बताया कि 30 जून को वह अपनी बीमार पत्नी को दवा दिलाने डॉक्टर के पास गया था। जब वह दवा दिलाकर वापस आया तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। घर से दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का ओम, एक सोने की चैन, दो चांदी की पाजेब, चांदी की तागड़ी के अलावा पांच हजार की नकदी चोरी मिली। चोरी की वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें तीन युवक नजर आ रहे है। पुलिस ने पीड़ित जॉनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed