फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haze and fog started increasing with decreasing temperature

Panipat News: घटते तापमान संग बढ़ने लगी धुंध व कोहरे की मार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Haze and fog started increasing with decreasing temperature
पानीपत। लगातार घट रहे न्यूनतम तापमान के साथ मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। जिससे दिन में लोगों ने राहत की सांस ली। दिसंबर का आधा महीना जाते ही धुंध व कोहरे ने लोगों को सिसराना शुरू कर दिया है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। बढ़ती ठंड के साथ गेहूं का उत्पादन बढ़ेगा। जिससे गेहूं उत्पादकों के चेहरे खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

धुंध व कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोहरे के कारण दिनभर लोगों के हाथ-पैर ठिठुरते रहते हैं। वहीं धुंध में वाहन चलाना जोखिम भरा काम हो गया है। इसीलिए धुंध में वाहन चलाते समय अनेक सावधानी बरतनी पड़ती है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन भर खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा की तेज रफ्तार लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

कृषि विधान केंद्र ऊझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि दिनभर खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य बना रहेगा। खिली धूप के बावजूद सुबह व शाम के समय धुंध छाई रहती है जिससे लोग ठिठुरते रहते हैं। बढ़ती ठंड के साथ कोहरे की मार भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम
मंगलवार- 21/3
बुधवार- 21/3
वीरवार- 22/6

शुक्रवार- 22/6
शनिवार- 21/5
रविवार- 21/5
सोमवार- 20/6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed