फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Roadways bus service started from Panipat to Vrindavan and Khatu Shyam

पानीपत: अब वृंदावन और खाटू श्याम भी पहुंचाएगी रोडवेज बस, इन शहरों से गुजरेगी, जानिए किराया और समय

Sat, 23 Sep 2023 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 10:31 PM IST
सार

विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर ने झंडी दिखा पहली बस रवाना की है। वृंदावन सुबह साढ़े पांच बजे और खाटू श्याम के लिए शाम 5:20 बजे बस रवाना होगी। खाटू श्याम के लिए सप्ताह में तीन दिन ही रोडवेज बस चलेगी।

विज्ञापन
Haryana Roadways bus service started from Panipat to Vrindavan and Khatu Shyam
बस को हरी झंडी दिखते विधायक प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर, महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राधा जन्माष्टमी पर पानीपत डिपो ने शहरवासियों के लिए खाटू श्याम और वृंदावन धाम की सीधी बस सेवा शुरू की है। शहर विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर ने खाटू श्याम और वृंदावन के लिए शनिवार को सुबह हरी झंडी दिखाकर पहली बस रवाना की। अब श्रद्धालुओं को दोनों धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए निजी बस का इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन


विधायक प्रमोद विज ने बताया कि शहरवासियों में खाटू बाबा को लेकर गहरी आस्था है। वृंदावन धाम के लिए भी बस सेवा शुरू करने के लिए शहरवासी काफी समय से मांग कर रहे थे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दोनों रूटों के परमिट लेकर बस सेवा शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को फूलों से सजी दोनों बसों का विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर ने तिलक लगाकर पूजन किया। महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि अब श्रद्धालु नए बस स्टैंड से खाटू श्याम सिर्फ 430 रुपये और वृंदावन 270 रुपये में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा बसों का रूट और समय 
पानीपत से खाटू श्याम : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार

  • पानीपत-  शाम 5:20 बजे 
  • रोहतक- शाम सात बजे
  • भिवानी- रात साढ़े आठ बजे 
  • लोहारू-  रात 10 बजे
  • पिलानी- रात 10:40 बजे 
  • झुंझनू- रात 12 बजे 
  • सीकर- रात दो बजे 
  • खाटू श्याम- अलसुबह तीन बजे

                                                                      
खाटू श्याम से पानीपत

  • खाटू श्याम- शाम पांच बजे
  • सीकर- छह बजे
  • झुंझनू- आठ बजे
  • पिलानी- साढ़े नौ बजे
  • लोहारू- 10 बजे 
  • भिवानी- साढ़े 11 बजे
  • रोहतक- एक बजे
  • पानीपत- रात तीन बजे

                                                                                                            
पानीपत से वृंदावन

  • पानीपत- सुबह साढ़े पांच बजे
  • सराय काले खां- साढ़े आठ बजे
  • बल्लभगढ़- साढ़े नौ बजे 
  • पलवल- 10:10 बजे 
  • वृंदावन- दोपहर 12:10 बजे

  
वृंदावन से पानीपत 

  • वृंदावन- दोपहर एक बजे
  • पलवल- तीन बजे
  • बल्लभगढ़- 3:40 बजे
  • आईएसबीटी कश्मीरी गेट- 4:40 बजे 
  • पानीपत- शाम 7:40 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed