फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Pandit Dhirendra Krishna Shastri in Panipat

Haryana: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- फूंक मारने वालों के चक्कर में न फंसें, हम सनातनी हैं

Sun, 04 Feb 2024 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 10:09 PM IST
सार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले कि हम सनातनी हैं, हमारा एक में मन नहीं लगता तो दूसरे देवता की पूजा कर लें। धीरेंद्र शास्त्री को 15 मिनट तक गाड़ी में ही रहना पड़ा, उन्होंने गाड़ी में बैठे भक्तों को बैठने की कही, तब उनको मंच पर आने का रास्ता मिला।

विज्ञापन
Haryana: Pandit Dhirendra Krishna Shastri in Panipat
पानीपत पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दिल्ली से पानीपत पहुंचने में तीन घंटे लग गए। उनको दिल्ली, इससे आगे सोनीपत व अन्य स्थानों पर भक्तों ने आगे नहीं चलने दिया। वे सेक्टर-25 मित्तल मैगा मॉल स्थित श्रीराम कथा अमृत महोत्सव में करीब साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंचे। पानीपत में सड़कों पर भक्त उमड़ पड़े।
विज्ञापन


उनको मंच के मुख्य गेट पर गाड़ी से उतरने के लिए खिड़की खोलने तक की जगह नहीं मिली। उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे माइक से भक्तों को बैठने की अपील की। फिर भी कुछ भक्त नहीं माने तो उन्होंने वापस जाने की बता कही। तब उनको मंच पर आने का रास्ता मिला। इस दौरान बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग उनके दर्शनों को पाने को लालायित रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पानीपत में कथा स्थल पर तीन बजे पहुंचना था। उनका कार्यक्रम दिल्ली से गाड़ी में पानीपत आने का तय किया गया था। इस दौरान बहालगढ़, सोनीपत, मुरथल में भक्तों ने उनको दर्शनों के लिए रोक लिया। वे बड़ी मुश्किल से आगे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत में सिवाह व इससे आगे सेक्टर-25 की सड़कों पर दूर-दूर तक श्रद्धालु नजर आ रहे थे। उन्होंने गाड़ी से बाहर निकलकर सबको आशीर्वाद दिया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देर सायं 6:44 बजे मंच पर पहुंचे और वे यहां 7:20 तक रहे। उन्होंने मंच से ओम बागेश्वराय नम: मंत्र का उच्चारण कराया। इस दौरान पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने उनसे आशीर्वाद लिया। सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और डाॅ. अर्चना गुप्ता कथा में पहुंची।

भगवान जिनको चुनते हैं वे कथा में आते हैं : पंडित धीरेंद्र
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जनता जिनको चुनती है, वे संसद में बैठते हैं और भगवान जिनको चुनते हैं वे कथा में बैठते हैं। ऐसे में कथा में बैठने वाले अधिक पवित्र होते हैं। उन्होंने कहा कि वे सब भाग्यशाली हैं कि भारत में जन्म लिया है। चाइना में जन्मे होते तो आंखें भी छोटी-छोटी होती। सनातन धर्म सब धर्मों से बड़ा है और यहां सीताराम कहने वालों को ही जगह दी जाएगी।

चोटिल होने पर दुख प्रकट किया
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शनों के लिए श्रद्धालु गाड़ी के आगे गिर गए। इस दौरान करीब सौ लोग चोटिल भी हो गए। उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे माइक लेकर और फिर मंच पर आकर भी दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि लहसुन और प्याज छोड़कर हनुमान का पूजन करेंगे तो सब संकट स्वयं दूर हो जाएंगे।

फूंक मारने वालों की गठरी बांधी जाएगी : धीरेंद्र
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातनी पर सवाल उठाने वालों को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। लोगों के संकट हनुमान महाराज दूर करेंगे। फूंक लगाने वालों के चक्कर में न फंसे। ऐसे लोगों की गठरी बांधी जाएगी। भारत में रहना है तो सीताराम कहना ही होगा। इस दौरान करीब 24 महिलाओं व लड़कियों में संकट और प्रेत का साया सामने आया। उन्होंने उनको आगे मंच के पास बुलाया गया। उन्होंने मंच से मंत्रों का जाप किया और संकट हरने का आशीर्वाद दिया।

भीड़ पर्चा पढ़वाने वालों की है
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पंडाल में ज्यादा भीड़ पर्चा पढ़वाने वालों की है, लेकिन वे इस बार पर्चा नहीं पढ़ेंगे। पर्चा पढ़ने के लिए अगली बार दरबार लगाएंगे। वे जल्द ही यहां आएंगे। उन्होंने कथा व्यास आचार्य शिवम शुक्ला महाराज और आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे उनके बीच हनुमान की चर्चा पढ़ेंगे। हनुमान इस कलयुग में अकेले तारणहार हैं। उन्होंने इसके साथ सबकी सामूहिक अर्जी लगाई।


108 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएंगे, सबको एक-एक मोटरसाइकिल
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दान में आए पैसे को मंदिर निर्माण में नहीं लगाते हैं। वे इस पैसे से लड़कियों का सामूहिक विवाह कराते हैं। बागेश्वर धाम में इस बार एक से आठ मार्च को 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। प्रत्येक को एक-एक मोटरसाइकिल दी जाएगी। इसके साथ 108 कुंडीय यज्ञ किया जाएगा। उन्होंने पानीपत के लोगों को भी सामूहिक विवाह का न्योता दिया।

राम के भजनों पर झूमे भक्त
अखिल भारतीय श्रीराम-नाम जागरण मंच और समस्त पूर्वांचल समाज पानीपत की ओर से 11 दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव को रविवार को विराम दिया गया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम जय राम जय-जय राम...समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी। इन पर भक्त झूम उठे। इससे पहले कथा व्यास आचार्य शिवम शुक्ला महाराज ने श्रीराम कथा में रामसेतू बनाने, राम रावण युद्ध और विजय प्राप्ति पर अवध में राज्यभिषेक का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed