{"_id":"650b2ca834c45daa19039295","slug":"haryana-hsgpc-elections-will-be-announced-immediately-after-the-voting-work-is-done-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: वोटों का कार्य होने के तुरंत बाद होगी एचएसजीपीसी चुनाव की घोषणा, पानीपत में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: वोटों का कार्य होने के तुरंत बाद होगी एचएसजीपीसी चुनाव की घोषणा, पानीपत में हुई बैठक
Wed, 20 Sep 2023 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Sep 2023 11:02 PM IST
सार
सिख गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त एचएस भल्ला ने अधिकारियों संग बैठक की। निष्पक्ष चुनाव करवाने को लेकर कमीशन पूरी तरह से तैयार है। गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव आयुक्त ने नोडल अधिकारी से मुलाकात की।
विज्ञापन
बैठक करते हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के चुनाव आयुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएस भल्ला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव आयुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएस भल्ला ने बुधवार को पानीपत में जिला सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में कमेटी के चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। नोडल अधिकारी एसडीएम मनदीप सिंह ने उनको मतदान कार्य की जानकारी दी।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी मनदीप सिंह (एसडीएम) ने बताया कि चुनाव को लेकर वोट के बनाने का कार्य गति के साथ किया जा रहा है। सिख समुदाय के मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अब तक 2185 मतदाता बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि सिख समुदाय में 18 वर्ष के केशधारी होने चाहिए।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त न्यायाधीश एचएस भल्ला ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव निष्पक्ष कराने को लेकर कमीशन पूरी तरह तैयार है। पंजाबी भाषा में सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जिसका लिंक शीघ्र जारी किया जाएगा, जो नए मतदाता बनाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वोट बनाते ही चुनाव की घोषणा की जाएगी। उन्होंने सिख समुदाय के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट बनवाने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार वीरेंद्र, कुलसचिव भूपेंद्र सिंह व कानून अधिकारी सन्नी ढुल मौजूद रहे।