{"_id":"643448cecbad8f4db1004938","slug":"haryana-government-will-bear-all-the-expenses-of-divyang-centers-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दिव्यांग केंद्रों का सारा खर्च उठाएगी सरकार, कृत्रिम अंग बनाने के सेंटर के लिए देगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दिव्यांग केंद्रों का सारा खर्च उठाएगी सरकार, कृत्रिम अंग बनाने के सेंटर के लिए देगी जमीन
Mon, 10 Apr 2023 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:05 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में बड़ी घोषणा की है। वे यहां सोमवार को अंसल स्थित जैन स्थानक में सुदर्शन लाल महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। भाविप को कृत्रिम अंग सेंटर बनाने के लिए हर जिले में जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सुरेश, सीएम मनोहर, आरएसएस के प्रदेश प्रचारक राजेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत की धरती से दिव्यांगों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की। पहली घोषणा दिव्यांगों के लिए प्रदेश में रेडक्रॉस के सहयोग से चल रहे सेंटरों का पूरा खर्च प्रदेश सरकार के उठाने और दूसरी भारत विकास परिषद को प्रदेश के हर जिले में कृत्रिम अंग सेंटर बनाने के लिए जमीन देने की रही।
विज्ञापन
वे यहां सोमवार को अंसल स्थित जैन स्थानक में सुदर्शन लाल महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने भारत विकास परिषद और जैन समाज के सयुंक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में 147 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि जैन समाज और भारत विकास परिषद के सामाजिक कार्यों से प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने इन्हीं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते हुए पिछले आठ वर्षो में दिव्यांगजनों को करीब आठ करोड़ रुपये के कृत्रिम उपकरण वितरित किए हैं। यही नहीं विभिन्न गैर सरकारी संगठनों को 44 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने इसका बजट भी बढ़ाया है। दिव्यांगजनों के लिए रेडक्रॉस की ओर से चलाए जा रहे 15 केंद्रों को भी ले लिया है और उनका सारा खर्च सरकार उठा रही है। सरकार ने 45 बाल आश्रम अनाथालय भी चलाए हैं। हरिहर योजना के तहत अनाथ बच्चों के लिए ग्रुप सी और डी में नौकरी और उनके रहने के लिए मकान और शादी का खर्च भी देने का प्रावधान किया है। प्रदेश की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मलिक सभी दिव्यांगजनों के लिए प्रेरक हैं।
उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दे रहा है। इसके लिए चार सेंटर बनाए गए हैं। परिषद को प्रदेश में कृत्रिम अंग सेंटर बनाने के लिए जमीन सरकार देगी। उन्होंने कहा कि सदियों से जैन समाज लोगों के प्रेरणा का काम कर रहा है। प्रथम तीर्थंकर ऋषभ देव से लेकर भगवान महावीर और न जाने कितने तीर्थंकरों और मुनियों ने जैन समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य सभा नहीं है।
हम यहां संतों का आशीर्वाद लेने आए हैं। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने गुरु सुदर्शन महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, अनिल पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, निगम पार्षद विजय जैन, सुरजीत जैन व समाजसेवी राजेश गोयल मौजूद रहे।