{"_id":"66a51b22eaceb4c23a08a23b","slug":"haryana-car-of-entrepreneur-son-caught-fire-in-panipat-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग शूट को जा रहे उद्यमी के बेटे की चलती कार में लगी आग, पांच लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग शूट को जा रहे उद्यमी के बेटे की चलती कार में लगी आग, पांच लोग थे सवार
Sat, 27 Jul 2024 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:36 PM IST
सार
प्री-वेडिंग शूट के लिए वे हिमाचल जा रहे थे। कार में अचानक आग लग गई। कुल पांच लोग कार में सवार थे। सोलन के परवाणु कस्बे में पांच कोटी के पास की घटना है। युवक कनाडा से पिछले मंगलवार को पानीपत आया था।
विज्ञापन
कार में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के सोलन के परवाणू कस्बे में पांच कोटी के पास चलती निसान टेरेनो कार में आग लग गई। कार सवार सेक्टर 12 निवासी उद्यमी का बेटा, उसकी मंगेतर व दो महिलाओं समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। इन्होंने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। उद्यमी का बेटा अपनी मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग शूट के लिए सोलन जा रहा था।
विज्ञापन
घटना की सूचना परवाणू थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने जली कार को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पानीपत के सेक्टर 12 निवासी दर्शन मक्कड़ की कुटानी रोड पर फैक्टरी है। उसका बेटा जीवेश मक्कड़ कनाडा में रहता है। उसकी एक माह बाद शादी है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है। जीवेश मक्कड़ मंगलवार को कनाडा से पानीपत आया था। वह अपनी मंगेतर के साथ सोलन प्री वेडिंग शूट के लिए गया था।
विज्ञापन
उनके साथ दो महिलाओं समेत तीन लोग और थे। वे अपनी निसान टेरेनो कार में कालका शिमला नेशनल हाईवे से सोलन जा रहे थे। सोलन के परवाणू कस्बे में पांच कोटी के पास चलती कार के बोनट में अचानक धुआं उठने लगा। उन्होंने गाड़ी रोकी और सबको गाड़ी से बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग की लपटे उठने लगी।
देखते ही देखते गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। गाड़ी पूरी तरह जल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनको सहयोग दिया। जिवेश ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वे दूसरी गाड़ी में अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। दर्शन मक्कड़ ने बताया कि बेटे जीवेश समेत सभी लोग सकुशल हैं।