फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Board welcomes decision of students passing with basic maths, big relief

Panipat News: आधार गणित से पास विद्यार्थियों को बड़ी राहत, हरियाणा बोर्ड के फैसले का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board welcomes decision of students passing with basic maths, big relief
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा लिया गया नया निर्णय विद्यार्थियों के हित में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं में आधार गणित से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में गणित विषय चुनने की अनुमति देकर हजारों छात्रों की राह आसान कर दी है। यह प्रावधान शैक्षणिक सत्र 2025–26 से लागू होगा। इस फैसले का शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों ने खुले दिल से स्वागत किया है और इसे छात्र-हितैषी बताया है। विद्यार्थियों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि अब उन्हें केवल एक विषय चयन के कारण अपने भविष्य के विकल्प सीमित नहीं करने पड़ेंगे। विज्ञान, वाणिज्य और तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की उनकी संभावनाएं बढ़ेंगी। कई छात्रों ने इसे दूसरा मौका बताते हुए खुशी जताई। वहीं, शिक्षकों का मानना है कि यह निर्णय शिक्षा में लचीलापन लाएगा और विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देगा। शिक्षकों ने कहा कि हर छात्र की क्षमता अलग होती है और यह फैसला उस वास्तविकता को स्वीकार करता है। कुल मिलाकर, यह निर्णय शिक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं गणित विशेषज्ञ और विद्यार्थी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की यह पहल शिक्षा को अधिक लचीला, समावेशी और विद्यार्थी-केन्द्रित बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। वह स्वयं भी गणित के शिक्षक रहे हैं। इस निर्णय से निश्चित ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। सरकार एवं शिक्षा बोर्ड का यह कदम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत सराहनीय है।
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।


हरियाणा शिक्षा बोर्ड का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे न केवल विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी बल्कि विज्ञान, इंजीनियरिंग, तकनीकी और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अधिक अवसर भी मिलेंगे। ग्रामीण और सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों के लिए यह निर्णय विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि कई बार वे परिस्थितियों के कारण आधार गणित का चयन कर लेते थे लेकिन आगे चलकर विषय बदलना उनके लिए संभव नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रणबीर सिंह, जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।



हरियाणा शिक्षा बोर्ड का यह कदम निश्चित रूप से स्वागत योग्य है। पहले आधार गणित से पास विद्यार्थी कक्षा 11वीं में गणित लेने के अधिकार से वंचित रह जाते थे जिससे कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के कॅरिअर विकल्प सीमित हो जाते थे। अब इस फैसले से इन विद्यार्थियों को समान अवसर मिलेंगे और वे अपनी रुचि तथा क्षमता के अनुसार गणित विषय जारी रख सकेंगे।

- दीपिका धवन, पीजीटी गणित, जीएसएसएस बड़ौली।



यह निर्णय हमारे जैसे उन विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी राहत है जिन्होंने 10वीं में आधार गणित चुना था लेकिन आगे चलकर गणित पढ़ने की इच्छा रखते थे। अब हमें 11वीं में गणित विषय लेने का अवसर मिलेगा, जिससे हमारे कॅरिअर के विकल्प बढ़ेंगे और हम अपनी रुचि के अनुसार आगे की पढ़ाई कर सकेंगे।

- सिमरन, कक्षा 10वीं, जीएसएसएस बड़ौली।


हम शिक्षा बोर्ड और सरकार के इस फैसले के लिए आभारी हैं। पहले ऐसा लगता था कि आधार गणित लेने से हमारी पढ़ाई सीमित रह जाएगी, लेकिन अब यह बाधा खत्म हो गई है। इससे हमारी गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
- खुशी, कक्षा 10वीं, जीएसएसएस बड़ौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed