फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana Board 12th exams concluded

Panipat News: हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board 12th exams concluded
पानीपत। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का शनिवार को पंजाबी, संस्कृत साहित्य विषय का पेपर रहा। इसी के साथ हरियाणा बोर्ड की 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं संपन्न हुईं। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के दौरान हरियाणा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में शिक्षा बोर्ड और जिला शिक्षा विभाग के साथ पुलिसकर्मियों की सतर्कता रही। प्रबंधों के चलते परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न हुईं। सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस, इनफाॅर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय का पेपर दिया।
विज्ञापन


हरियाणा शिक्षा बोर्ड के नोडल अधिकारी सुरेश बाल्याण ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा नियम सख्त किए हुए हैं। शिक्षा बोर्ड ने केंद्रों पर सख्ती बढ़ाई है। केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से एक घंटा पहले तथा छात्रों को आधा घंटा पहले पहुंचने के निर्देश हैं। बोर्ड की सख्ती के चलते नकल पर अंकुश रहा। मंगलवार एक अप्रैल को सीबीएसई 12वीं का इतिहास विषय का पेपर होगा। सीबीएसई की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान ऑब्जर्वर तथा उड़नदस्तों की टीमों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं को नकल रहित आयोजित करवाने के कड़े प्रबंध किए हैं।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed