फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Har Har Mahadev reverberated in the pagodas

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev reverberated in the pagodas
पानीपत। महाशिवरात्री के उपक्षय में निकाली गई शौभायात्रा के दौरान नृत्य करते हुए भगवान भोलेनाथ-? - फोटो : Panipat
पानीपत। जिलेभर में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह आरती की गई और इसके बाद शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। प्राचीन व ऐतिहासिक देवी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, चुलकाना धाम मंदिर, प्रेम मंदिर, अवध धाम मंदिर, गीता मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री राधा-रमण मंदिर समेत शहर व गांवों के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का मेला लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मंदिरों के बाहर तैनात नजर आया।
विज्ञापन

कैलाशी सेवा समिति, जगन्नाथ मंदिर समिति एवं देवी मंदिर सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जगन्नाथ मंदिर से देवी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभायात्रा जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई जिसका समापन देवी मंदिर में हुआ। इस दौरान भक्तजनों ने भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण शिवमय कर दिया। रास्ते में जगह-जगह भंडारे व प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

वहीं, हरिद्वार से कावड़ लेकर पहुंचे कावड़ियों ने सुबह करीब चार बजे जल चढ़ाया। इसके बाद लोगों ने जल चढ़ाने की शुरुआत की। महिलाओं ने लाइन में लगकर जल चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए भगवान शिव से मन्नत मांगी। भीड़ में श्रद्धालु कई घंटों तक जल चढ़ाने के लिए कतार में लगे रहे। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी विशेष उत्साह महाशिवरात्रि को लेकर नजर आया। गांव के मंदिरों में शिवरात्रि पर उपवास रखने वाली महिलाएं व युवतियां पहुंची। मंदिरों में भगवान शिव के भजनों पर शिव भक्त नृत्य करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किए गए उचित प्रबंध
कैलाशी सेवा समिति के प्रधान अशोक कैलाशी, सदस्य नरेंद्र कुमार, जगन्नाथ मंदिर के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर मंदिर में विशेष प्रबंध किए गए थे। मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंची महिलाओं व युवतियों को कोई परेशानी न आए इसके लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया गया था। वहीं भक्तों की सेवा के लिए सेवादारों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।

गांव भालसी में भी लगाया भंडारा
जिले के गांव भालसी में भी महाशिवरात्रि पर्व हर्ष-उल्लास से मनाया गया। मंदिर में सुबह शिवलिंग पर जल अर्पित करने वालों की भीड़ लगी रही। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर विधिवत रूप से जल अर्पित किया। मंदिर में सारा दिन भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर के महत केदार सिंह ने बताया कि शिवलिंग को गंगाजल, शहद, दही से स्नान करवा कर बेल पत्थर, धतूरा, फल, पुष्प आदि अर्पित किए गए।

पानीपत।  महाशिवरात्री के उपक्षय में जगन्नाथ मंदिर से आरंभ हुई शौभायात्रा को शंख बजाकर आरंभ करती ?

पानीपत। महाशिवरात्री के उपक्षय में जगन्नाथ मंदिर से आरंभ हुई शौभायात्रा को शंख बजाकर आरंभ करती ?- फोटो : Panipat

पानीपत। पानीपत के प्राचीन देवी मंदिर में महाशिवरात्री के उपक्षय में शिवलिंग पर जल व दूध चढ़ाते ह?

पानीपत। पानीपत के प्राचीन देवी मंदिर में महाशिवरात्री के उपक्षय में शिवलिंग पर जल व दूध चढ़ाते ह?- फोटो : Panipat

पानीपत। प्राचीन देवी मंदिर में महाशिवरात्री के उपक्षय में भगवान नंदी पर जल चढ़ा उनके कान में मन्?

पानीपत। प्राचीन देवी मंदिर में महाशिवरात्री के उपक्षय में भगवान नंदी पर जल चढ़ा उनके कान में मन्?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed