फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hanuman's form enthralled the audience in the tableaux.

Panipat News: झांकियों में हनुमान स्वरूप ने बांधा समा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Hanuman's form enthralled the audience in the tableaux.
मां गंगे सावन ज्योत यात्रा में ज्योत को ले जाते सभा के सदस्य। संवाद - फोटो : आज इकाई के फैसले पर लेंगे आगामी निर्णय
पानीपत। श्री मां गंगे सावन ज्योत समिति द्वारा आयोजित चतुर्थ सावन ज्योत शोभायात्रा वीरवार को धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। देवी-देवताओं की जीवंत झांकियों के साथ अघोरी नृत्य, बालाजी बैंड और सामूहिक हनुमान स्वरूप ने समा बांध दिया।
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा सायंकाल छह बजे वृंदा एनक्लेव से शुरू की। इसके बाद फतेहपुरी चौक से होते हुए पटेल नगर स्थित लोधी पार्क के पास हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज और गुरुग्राम से आए विशेष बालाजी बैंड की मधुर धुनों के साथ 11 देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां निकाली।
विज्ञापन

इन झांकियों में मुख्य रूप से भारत माता, गणेश महाराज, शंकर, हनुमान, शेरावाली माता, श्रीनाथ, काली माता, अघोरी, गोरिल्ला और मां गंगा की पावन ज्योत की झांकियां शामिल रहीं। झांकियों के अलावा पांच हनुमान स्वरूपों का सामूहिक नृत्य और राज कुमार शहनाई वादक की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। विशेषकर अघोरी नृत्य को देखकर हर कोई भावविभोर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के मार्ग में लगभग 100 आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे। यहां श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का लोधी पार्क के पास पटेल नगर में हनुमान मंदिर समिति ने स्वागत किया इस दाैरान समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी व महासचिव विपिन चावला माैजूद र हे
शोभायात्रा में स्वामी दयानंद सरस्वती, श्री कांता देवी महाराज, महंत लोकेश दास महाराज, ब्रह्मर्षि श्रीनाथ महाराज का आशीर्वाद मिला। मुख्यातिथि भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा, चांद भाटिया, विधायक प्रमोद विज, विधायक मनमोहन भड़ाना, महापौर कोमल सैनी और नवीन भाटिया रहे। इनके साथ जगदीश जैन, बलजीत टूण, सुभाष बठला, मुकेश टुटेजा, कृष्ण रेवड़ी, श्याम सचदेवा, सरदार बलजीत सिंह और सुभाष नारंग ने भी शिरकत की।

मंच संचालन सुनील थम्मन और धर्मपाल चोपड़ा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर भीम सचदेवा, राज कुमार पाहवा, ललित मिड्ढा आदि माैजूद रहे।

मां गंगे सावन ज्योत यात्रा में ज्योत को ले जाते सभा के सदस्य। संवाद

मां गंगे सावन ज्योत यात्रा में ज्योत को ले जाते सभा के सदस्य। संवाद- फोटो : आज इकाई के फैसले पर लेंगे आगामी निर्णय

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed