फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Handloom entrepreneur shoots himself with gunman's revolver

गनमैन की रिवाल्वर लेकर हैंडलूम उद्यमी ने खुद की गोली से उड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Handloom entrepreneur shoots himself with gunman's revolver
पानीपत। अमन दुबे। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। गंगाराम कॉलोनी में जय श्रीराम आश्रम के पास अपनी फैक्टरी में हैंडलूम उद्यमी ने अपने गनमैन की रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि वह नशे की लत से परेशान था। उद्यमी ने पहले गनमैन को चाय लेने भेजा और फिर उसकी रिवाल्वर से खुद को गोली से उड़ा दिया। उद्यमी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा देख गनमैन ने इसकी सूचना श्रीराम आश्रम के पुजारी को दी। फिर मॉडल टाउन थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए और लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। अब पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि दीवान नगर निवासी हैंडलूम उद्यमी अमन दुबे अपनी नशे की लत से परेशान थे। गंगाराम कॉलोनी स्थित जय श्रीराम आश्रम के पुजारी और अमन के चाचा चंद्र किशोर ने बताया कि दो साल से भतीजा अमन पुत्र विजय चंद्र उनके पास रहता था। अमन ने आश्रम के पास ही सात साल पहले प्रशांत हैंडलूम के नाम से दरी बनाने की फैक्टरी शुरू की थी। इस बीच दो साल से वह कई तरह के नशे करने लगा था। नशे का आदी होने से वो मानसिक परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले उसने दो गनमैन रखे थे, जिनमें से एक गनमैन को एक माह पहले हटा दिया था। शुक्रवार को अमन आश्रम में सो गया था और शनिवार को सुबह उठते ही वह अपनी फैक्टरी में गनमैन रोहतक के इस्लाइमाबाद निवासी संदीप के कमरे में गया। फिर गनमैन को आश्रम में चाय लेने भेज दिया। संदीप जैसे ही चाय लेने गया तो तकिये के नीचे रखी उसकी रिवाल्वर उठाकर कनपटी पर गोली मार ली।
आवाज सुनकर दौड़े, सिर में लगी थी गोली
चाचा ने बताया कि गोली की आवाज सुनते ही वह दौड़ पड़े। जब वह फैक्टरी के अंदर पहुंचे तो अमन खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके सिर में गोली लगी हुई थी। वह उसे आनन-फानन में सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
बड़े भाई की जहर से हो चुकी है मौत
मृतक अमन के पिता विजय चंद्र ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के जिला कन्नौज के गांव बिहारीपुर के रहने वाले हैं। कई साल से पानीपत रह रहे हैं। वह कच्चा कैंप के न्यू दीवान नगर में रहते हैं। अमन अपने चाचा के पास आश्रम में रहता था। उसके तीन बच्चे थे, बड़ा बेटा प्रशांत, दूसरे नंबर पर बेटी नेहा और सबसे छोटा अमन था। प्रशांत को वर्ष 2011 में अज्ञात लोगों ने जहर खिलाकर मार दिया था।
रोहतक से चल रहा था इलाज
परिजन अमन को बार-बार नशा छोड़ने के लिए कहते थे। वह कोशिश करता, लेकिन नशे के बिना नहीं रह पाता था। इस वजह से वह मानसिक परेशान रहने लगा था। उसका रोहतक पीजीआई से मानसिक इलाज चल रहा था। चाचा चंद्र किशोर ने बताया कि शुक्रवार देर रात अमन ने खुद उसे चंडीगढ़ लेकर जाने और उसका इलाज कराने की बात कही थी। वह उसे शनिवार को चंडीगढ़ लेकर जाने वाल थे कि इससे पहले उसने खुद को मौत के घाट उतार लिया।

गनमैन के लाइसेंस को रद्द करने के लिए लिखेंगे पत्र
अमन ने गनमैन के लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है, जिस मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, परिजनों के बयान पर मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। नियमानुसार गनमैन के शस्त्र का लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। - इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी

पानीपत। सिविल अस्पताल में शव गृह के बाहर मृतक अमन के परिजनों से मिलने पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर द

पानीपत। सिविल अस्पताल में शव गृह के बाहर मृतक अमन के परिजनों से मिलने पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर द- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed