फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Halli Park will be gifted after three years

तीन साल बाद मिलेगी हाली पार्क की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Halli Park will be gifted after three years
हाली पार्क में इटालियन मार्बल और वूडन टाइल लगाते हुए श्रमिक। - फोटो : Panipat
पानीपत। तीन साल से निर्माणाधीन हाली पार्क का काम अब पूरा हो चुका है। इसे फरवरी तक शहर की जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसकी झील में दिल्ली पैरलल नहर से 10 करोड़ लीटर पानी को पाइपलाइन से झील में छोड़ा जाएगा। इससे करीब 25 साल बाद लोग यहां बोटिंग का आनंद ले पाएंगे। एक बार में एक लाख लीटर पानी लिया जाएगा और इससे शहर के भूजल स्तर में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

इसके लिए निगम ने अंसध रोड के साथ 18 इंच की करीब दो किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछा ली है। नहरी विभाग से पत्राचार और सभी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं। निगम सिंचाई विभाग से जमीन भी लेगा, जिसमें पंप लगाया जाएगा। इसी के जरिए झील में पानी भरा जाएगा करीब 22 एकड़ में फैले हाली पार्क के जीर्णोद्धार के लिए निगम ने 23.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

ये होंगी विशेषताएं:
नगर निगम कनिष्ठ अभियंता अजय छौक्कर ने बताया कि हाली पार्क की पुरानी झील को और भी गहरा और बड़ा बनाया गया है। झील के ऊपर से एक पुल भी बनाया गया है। बोटिंग की गतिविधि के साथ ही पार्क के बीच में 100 फीट ऊंचा पोल बनाया जाएगा, जिस पर राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। एक रेस्टारेंट और बार भी बनेगा। ओपन जिम के साथ एम्फी थियेटर भी तैयार किया जा रहा है। खुले आकाश में बने इस एम्फी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यहां पर एक मार्केेट भी होगी, जिसका आकर उसकी खासियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को दिखेगा भव्य नजारा
निगम एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि हाली पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए यहां विदेशी लाइट सिस्टम लगाया गया है। सैलानियों के लिए इस प्रकार से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। हाली पार्क में लगाए जाने वाले पेड़-पौधे और घास तक विशेष होगी। यहां हर प्रकार के पेड़ लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए विशेष बेंच और हट बनाई जाएंगी। पिलरों पर इटालियन पत्थर और टाइल लगाए जा रहे हैं। जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाएंगे।
फरवरी तक करेंगे शुरुआत
हाली पार्क शहर के बड़े प्रोजेक्टस में से एक है। इसे फरवरी तक चालू कर शहरवासियों को एक भव्य पर्यटन स्थल की सौगात दी जाएगी। इसका 80 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका है। बाकी काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

- आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत

कुछ इस तरह से तैयार किया जा रहा हाली पार्क ।

कुछ इस तरह से तैयार किया जा रहा हाली पार्क ।- फोटो : Panipat

हाली पार्क में निर्माणाधीन क्यूशेप की मार्केट को पूरा करते हुए श्रमिक।

हाली पार्क में निर्माणाधीन क्यूशेप की मार्केट को पूरा करते हुए श्रमिक।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed