फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Guru Brahmanand School won gold medal in Zonal Yogasana Championship

Panipat News: गुरु ब्रह्मानंद स्कूल ने जोनल योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 02 Aug 2025 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 02 Aug 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
Guru Brahmanand School won gold medal in Zonal Yogasana Championship
मतलौडा। ऊंटला गांव स्थित गुरु ब्रह्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 सीबीएसई जोनल योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। ये प्रतियोगिता जीएस इंटरनेशनल स्कूल कनीना महेंद्रगढ़ में आयोजित की गई थी। जिसमें स्कूल के कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। अंडर-19 लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और टीम का चयन सीबीएसई नेशनल के लिए किया गया है। अंडर-17 टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 टीम में सलोनी, आयुषी, दीपांशी, कशिश व डॉली प्रतिभागी रहे। स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने बच्चों व कोच की मेहनत की प्रशंसा की व बच्चों को नकद पुरस्कार राशि भेंट स्वरूप प्रदान की। मैनेजर पवन कुमार व अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने भी विद्यार्थियों को नेशनल में पदक लाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के सभी स्टाफ ने भी बच्चों के प्रयास की सराहना की। साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed