{"_id":"ded9b059f7acac8b6e8230dcf3b78b30","slug":"guest-teacher-s-attigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को अपनी सुना, सड़क पर उतरे गेस्ट, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को अपनी सुना, सड़क पर उतरे गेस्ट, यातायात ठप
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिथि अध्यापक अपनी मांगों को ग्रामीण विधायक के सामने रख जीटी रोड पर उतर गए और पूरे 31 मिनट तक जीटी रोड पर जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
गेस्ट टीचरों के प्रदर्शन की सूचना के बाद भी पुलिस थानों और चौकियों से बाहर नहीं निकली और दोपहर के समय करीब आधे घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। पुलिस की अनदेखी से 31 मिनट का जाम एक घंटे में सामान्य हुआ।
हुआ यूं कि अतिथि अध्यापक वीरवार को पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा से मिलने सरकारी विश्राम गृह में पहुंचे। उन्होंने रेस्ट हाउस में ही सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक महिपाल ढांडा उनके बीच में पहुंचे और 15-20 मिनट बातचीत की और उनको सरकार के सामने बात रखने का भरोसा दिया। गेस्ट टीचर ने उनके आश्वासनों को दिलासा देने वाला बताया और जीटी रोड पर उतर गए।
गेस्ट टीचर 2.16 बजे रेस्ट हाउस के सामने जीटी रोड पर उतर गए। गेस्ट टीचरों की 100-150 की हाजिरी ने जीटी रोड को जाम कर दिया। वाहन चालक फुटपाथ से आगे जाने लगे और गेस्ट टीचर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय के सामने पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने यहां लघु सचिवालय में बैठे अधिकारियों तक अपनी आवाज को पहुंचाया और फिर यू टर्न लेकर बस स्टैंड की तरफ चल पड़े। गेस्ट टीचरों ने पूरा जीटी रोड घेर लिया और दोपहिया चालकों को भी आगे निकलने का रास्ता नहीं मिल सका।
गेस्ट टीचर सिविल अस्पताल और बस स्टैंड के आगे से होते हुए तारघर के सामने यू-टर्न से दूसरी तरफ चले। वे इसी क्रम में प्रदर्शन करते हुए सरकारी विश्राम गृह में 2.47 मिनट पर पहुंचे।
गेस्ट टीचर जीटी रोड पर आगे-आगे प्रदर्शन करते जा रहे थे और वाहन चालक उनके पीछे-पीछे रेंग-रेंगकर चल रहे थे। पानीपत-दिल्ली लेन पर तहसील कैंप तक जाम लग गया। इतने लंबे जाम के बीच रोडवेज और स्कूल बसों के अलावा दर्जनों वाहन फंस गए। गेस्ट टीचर के दूसरी तरफ जाने के बाद करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
गेस्ट टीचरों ने प्रदेश सरकार की टीचर भर्ती में छूट देने की बात को केवल घोषणा बताया। उन्होंने कहा कि कई गेस्ट टीचर तो अप्लाई तक नहीं कर सकते। इसके लिए एचटेट जरूरी है। वे आवेदन ही नहीं कर सकेंगे तो छूट कैसे पा सकते हैं।
इस मौके पर प्रधान वजीर शास्त्री, उप प्रधान राजेश मलिक, सुनील शास्त्री, प्रवेश कुमार, राजेश, ओमकार, जयपाल रावल, प्रताप सिंह, ऋषिपाल, विनोद, कमलेश, पूजा और अनीता मौजूद रहे।
ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा सरकारी विश्राम गृह के पार्क में गेस्ट टीचरों से मिलने पहुंचे। गेस्ट टीचर पहले से ही सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। जिला प्रधान वजीर शास्त्री ने अपनी बात रखी चाही, इसी वक्त दो महिला टीचर खड़ी हो गईं और गेस्ट टीचर की मांग रखने लगी।
विधायक ने कहा कि वे 90 में से अकेले ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने गेस्ट टीचर की मांगों को सबके सामने रखा। वे आज भी उनकी बातों को रखने को तैयार हैं। गेस्ट टीचरों ने कहा कि उनको सरप्लस बताकर हटा दिया, लेकिन सरकारी स्कूलों में आज एक भी टीचर नहीं है।
उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों पर इसके आरोप जड़े। विधायक महिपाल ढांडा ने उनकी बातों को काटते हुए कहा कि गेस्ट टीचरों को हटाने की तो बात सामने आई है, लेकिन सरप्लस बताकर हटाने का मामला मेरे समझ में नहीं आया है।
वे सरप्लस गेस्ट टीचरों होने की बात को समझाएं। इसके बाद पांच गेस्ट टीचर का प्रतिनिधिमंडल उनके साथ रेस्ट हाउस में चला गया।
गेस्ट टीचर शुक्रवार को शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के आवास का घेराव करेंगे। वे सुबह 10 बजे उनके सेक्टर-12 स्थित आवास पर पहुंच जाएंगे और तीन बजे तक धरना देंगे। गेस्ट टीचरों ने अपनी मांगों को लेकर सरकारी स्कूलों का बहिष्कार भी कर रखा है।