{"_id":"61ec61945d4c9e54115c5e26","slug":"guaranteed-road-uprooted-payment-stopped-panipat-news-knl96827449","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारंटी वाली सड़क उखड़ी...रोक दिया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारंटी वाली सड़क उखड़ी...रोक दिया भुगतान
विज्ञापन
मतलौडा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव नारा से अलूपुर वाया अदियाना बनाई जा रही पौने चार करोड़ की 7.79 किलोमीटर लंबी सड़क का निरीक्षण अब केंद्र सरकार की कमेटी ने भी किया है। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग ने ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है। अब विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस मामले पर जांच चल रही है। वहीं, ठेकेदार को सड़क को फिर से मरम्मत करने के आदेश दिए गए हैं। जब तक सड़क दुरुस्त नहीं होगी, उसका भुगतान नहीं किया जाएगा। वहीं, पांच साल तक की सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी।
पीडब्लयूडी विभाग के जेई कर्मबीर सिंह ने बताया कि ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण में तारकोल की मात्रा न के बराबर मिलाई गई थी। इसके कारण सड़क जगह-जगह से उखड़ गई थी। ग्रामीणों की शिकायत और ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होंने मौके का मुआयना किया। इसके बाद सड़क निर्माण में लापरवाही बरती पाई गई। उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और सड़क के दोबारा मरम्मत होने तक ठेकेदार का भुगतान रुकवा दिया है।
तय समय से पहले ही ठेकेदार ने पूरा किया सड़क का काम
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बैच-2 के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण करवाया गया है। ये सड़क गांव नारा से लेकर अलूपुर तक वाया गांव अदियाना होते हुए जाती है। इसकी लंबाई 7.79 किलोमीटर और चौड़ाई 11 फीट रही है। विभाग ने निर्माण के लिए एजेंसी को 3.62 करोड़ का टेंडर तक दिया था। इस पर काम तीन जुलाई 2021 को शुरू हुआ था, जिसे पूरा करने की तिथि 2 जनवरी 2022 तय की गई थी लेकिन इसी बीच ठेकेदार ने इस सड़क का काम तय समय सीमा से पहले ही निपटा दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों समेत ठेकेदार पर सड़क में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जो सड़क पांच दिन नहीं टिक पाई, पांच साल कैसे निकालेगी। जो सड़क चलने और हाथ लगाने से उखड़ रही है, वाहनों का बोझ कैसे झेलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने धरना देंगे।
कार्रवाई करेंगे, भुगतान रोका - जेई
मामला संज्ञान में है। अभी ठेकेदार के भुगतान को रोक दिया गया है। सड़क की पांच साल की गारंटी ठेकेदार की है। जब तक सड़क को रिपेयर नहीं करवाया जाता ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाएगा। -कर्मबीर सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी, पानीपत।