{"_id":"efe6ce67aa03a25c8d1317cfd2ca4449","slug":"gt-road-will-make-12-lane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से पानीपत तक बारह लेन का बनेगा जीटी रोड : रमेश कौशिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से पानीपत तक बारह लेन का बनेगा जीटी रोड : रमेश कौशिक
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत संसदीय क्षेत्र से सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार विकास को गति देने का कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली से पानीपत तक जीटी रोड को बारह लेन का बनाया जाएगा। सांसद कौशिक सोमवार को समाजसेवी जगपाल जौरासी के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
सांसद कौशिक ने बताया कि जीटी रोड को बारह लेन करने पर करीब दो हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस दौरान जीटी रोड के दोनों तरफ पड़ने वाले गांवों के लोगों को रोड पार करने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अंडरपास और फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। सांसद ने बताया कि जींद, सोनीपत, गोहना को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए कटिबद्ध है। सभी को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही हैं। इस दौरान लोगों ने सांसद रमेश कौशिक से पुराने बस अड्डे पर स्थित शराब के ठेके को वहां से हटवाने की मांग की। लोगों का कहना था कि इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। इस अवसर पर शशिकांत कौशिक, जयपाल जौरासी, डॉ. यशपाल माथुर, सुभाष, अजमेर, पुनीत गर्ग, धर्मेंद्र, विनोद, दयानंद मौजूद रहे।