फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Grocery store operator butt, robbed six thousand

किराना स्टोर संचालक को बट मारी, लूटे छह हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Grocery store operator butt, robbed six thousand
पानीपत। बरसत रोड पर इंडियन बैंक के सामने तीन बदमाशों ने मिलकर एक किराना स्टोर संचालक से छह हजार रुपये लूट लिए। विरोध किया तो बदमाशों ने कट्टे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने तीनों बदमाशों के खिलाफ तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

नूरवाला निवासी मुनीष ने बताया कि उसकी बरसत रोड पर शालिनी गैस एजेंसी के पास मुनीष करियाणा स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। उसने दुकान की चाबी और छह हजार रुपये काले रंग के छोटे बैग में डाल रखे थे। जब वह इंडियन बैंक के सामने पहुंचा तो उसकी बाइक के सामने तीन बदमाश ने अपनी बाइक लगा दी। वह कुछ कहता, उन्होंने हाथापाई कर बैग छीन लिया। उसने विरोध किया तो एक बदमाश ने जेब से देसी कट्टा निकालकर सिर पर वार कर दिया। वह सड़क गिर पड़ा। उसने शोर मचाया तो कुछ दूरी पर खड़े सरदार जसविंद्र सिंह उनकी तरफ बढ़े लेकिन तब तक बदमाश बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

मुनीष ने बताया कि तीनों बदमाश नकाबपोश थे, लोकल भाषा बोल रहे थे। वे बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक से आए थे। वारदात के बाद नूरवाला की तरफ निकल गए। सरदार जसविंद्र ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से इलाज के बाद उन्होंने तहसील कैंप चौकी पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट और विभन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है, गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। - इंस्पेक्टर हरि राम , तहसील कैंप थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed