फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Great start of Geeta Jayanti Mahotsav with Havan

Panipat News: गीता जयंती महोत्सव का हवन के साथ शानदार आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Great start of Geeta Jayanti Mahotsav with Havan
पानीपत। स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में हवन और मंत्रोच्चारण के साथ तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शानदार आगाज किया। इसमें दूसरे दिन मंगलवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज रहे। एमडी शुगर मिल मनदीप कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज का बुके देकर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भी प्रदान किया। प्रमोद विज ने कहा कि यह हम सब के लिए ऐतिहासिक अवसर है। गीता जयंती महोत्सव के इस ऐतिहासिक अवसर को भुलाया नहीं जा सकता। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र की भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यह गीता ज्ञान उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।शुगर मिल के प्रबंध निदेशक मनदीप कुमार ने कहा कि गीता महोत्सव उस वक्त जितना उपयोगी था। आज भी उतना ही उपयोगी है। गीता का यह संदेश युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। गीता महोत्सव न केवल कुरुक्षेत्र की भूमि पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर भी मनाया जा रहा है। मंगलवार को गीता जयंती के दूसरे दिन स्थानीय सनातन धर्म मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा और दो बजे स्थानीय सनातन धर्म मंदिर से भव्य यात्रा भी निकाली जाएगी। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनील बस्ताडा, समाजसेवी अनिल मदान, कृष्ण कृपा सेवा समिति से प्रधान चंद्रशेखर शर्मा, रविंद्र सैनी और एआईपीआरओ दीपक पाराशर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed