फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Grain market almost empty, arrival reduced by 75 percent

अनाज मंडी लगभग खाली, 75 प्रतिशत तक आवक हुई कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Grain market almost empty, arrival reduced by 75 percent
पानीपत। लगातार किसानों और आढ़तियों की मांग के बाद मार्केट कमेटी ने अलग-अलग एजेंसियों से बोलकर फसल खरीद के बाद उठान करवाया। पानीपत अनाज मंडी पिछले एक सप्ताह में 70 प्रतिशत तक खाली हो गई है। जिससे अब हजारों क्विंटल आवक को आसानी से अनाज मंडी में रखा जा सकता है। अनाज मंडी खाली होने के बाद भी किसान फसल बेचने के लिए नहीं आ रहे है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार फसल की पैदावार कम हुई है इसलिए किसान फसल लेकर नहीं आ पा रहे है। वहीं किसानों का कहना है कि मजदूर न मिलने से कटाई में समय लग रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल 21 अप्रैल को हुई थी 20 हजार क्विंटल आवक इस बार रह गई पांच हजार
पिछले साल के मुकाबले 20 से 22 अप्रैल को अनाज मंडी में गेहूं फसल की आवक 75 प्रतिशत तक कम हो गई है। 21 अप्रैल 2021 को पानीपत अनाज मंडी में 20 हजार क्विंटल फसल की आवक हुई थी जो इस बार कम होकर महज पांच हजार क्विंटल रही है। वहीं 20 से 22 तक इसी तरह 60 से 70 प्रतिशत तक फसल की आवक कम हो गई है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में नहीं है त्रिपाल की व्यवस्था, खराब मौसम के कारण नहीं ला रहे फसल
पिछले दो दिन से बादल, आंधी और हल्की बूंदाबांदी होने के कारण किसान अपनी फसल लेकर अनाज मंडी नहीं जा रही है। किसानों को पता है कि हर बार कि तरह अनाज मंडी में फसल ढकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होगी। पिछली बार भी अनाज मंडी में फसल लाने के बाद 15 हजार क्विंटल फसल भीग गई थी जिसे किसानों ने दो सप्ताह तक अनाज मंडी में रहकर सुखवाया था। किसानों का कहना है कि अनाज मंडी में त्रिपाल तक की व्यवस्था नहीं है वो भी आढ़तियों से लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव का कहना : कटाई में लग रहा समय, इसलिए आवक कम
मार्केट कमेटी की सचिव आशा का कहना है कि इस बार गेहूं कटाई में काफी देरी हो रही है जिसकी वजह से आवक भी कम हो गई है। मौसम खराब के कारण कटाई नहीं हो रही थी, अगले सप्ताह से आवक तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed