{"_id":"61c62c6680930e7f7a66586f","slug":"government-made-a-plan-to-improve-living-standards-panipat-news-knl93861323","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जीवन स्तर सुधारने के लिए सरकार ने बनाई योजना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जीवन स्तर सुधारने के लिए सरकार ने बनाई योजना’
विज्ञापन
पानीपत। महिला को चैक देती हुई भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व साथ में मौजूद अन्य।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिला प्रशासन ने शुक्रवार को आर्य कॉलेज के मैदान में अंत्योदय मेला आयोजित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पुरालेख विभाग के निदेशक और नोडल अधिकारी महावीर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि ऋणपत्र स्वीकृत होने पर लोग खुश होकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम आय वाले लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं बनाई है, जिनका उन्हें लाभ उठाना चाहिए।
इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ भी किया। उनके साथ वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य संरक्षक केसी मीना समेत उपायुक्त सुशील सारवान ने भी विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि गरीब लोगों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मेले में लाभार्थियों ने अपनी पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं का चयन करके लाभ उठाया है इससे वे स्वरोजगार अपना सकेंगे।
वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य संरक्षक केसी मीना ने कहा कि सरकार ने जिस भावना के साथ इन मेलों को लगाने की योजना बनाई थी वह सिरे चढ़ चुकी है। लोगों ने इन मेलों से अपने जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए जो ऋण लिया है उनसे उनके परिवार की रोजी रोटी अच्छी तरह चलेगी और उनका काम भी अच्छी तरह से चलेगा। बताया गया कि 30 लाभार्थियों को मिला करीब 25 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे को सार्थक करते हुए आम आदमी के उद्धार की योजना बनाई है। जिससे इन योजनाओं के साथ आम आदमी सीधे तौर पर जुड़ गए हैं। इन योजनाओं का केवल एक ही उद्देश्य हैं कि लोग अपने काम को स्थापित करें और मन लगाकर उस काम को आगे बढ़ाए तथा अपने परिवार का गुजर बसर अच्छी तरह करें। इस मौके पर हरपाल ढांडा, एसडीएम धीरज चहल, सीटीएम रविंद्र मलिक, एलडीएम कमल गिरिधर, भाजपा नेता देव मलिक और कुंवर रविंद्र सैनी भी उपस्थित रहे।