फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods worth thousands stolen from blanket-sheet warehouse

कंबल-चद्दर के गोदाम से हजारों का माल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen from blanket-sheet warehouse
पानीपत। बलजीत नगर स्थित एक चद्दर और कंबल के गोदाम से 80 हजार रुपये का माल चोरी हो गया। गोदाम मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पूरी वारदात का खुलासा हुआ। इसमें दो युवक माल पार करते हुए दिखे। पीड़ित ने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी और सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराई। वहीं चांदनीबाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव उझा निवासी सौयब ने बताया कि उसने बलजीत नगर में किराये पर गोदाम ले रखा है। छह दिसंबर की शाम वह गोदाम को बंद कर घर चला गया था। जब वह सात दिसंबर को गोदाम पर पहुंचा तो वहां से थ्री डी कंबल, थ्री डी बेडशीट चोरी मिली। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो खुलासा हुआ कि दो युवकों ने यह माल पार किया है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। अंत में उन्होंने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी, इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed