फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods worth lakhs ashes due to fire in warehouse, case against former servant

कहासुनी होने पर नौकर ने मालिक के गोदाम में लगाई आग . 19-22-49

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs ashes due to fire in warehouse, case against former servant
पानीपत। स्वास्तिक रोड स्थित कंबल के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों के कंबल, बेडसीट और परदे जलकर राख हो गए। गोदाम को भी काफी नुकसान हुआ। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कंबल व्यापारी ने अपने पूर्व नौकर पर ही गोदाम में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी ने पूर्व नौकर की ओर से धमकी देने का भी उल्लेख किया है। शिकायत के आधार पर आरोपी नौकर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बाबरपुर निवासी प्रियम शर्मा पुत्र बलदेव राज शर्मा ने बताया कि तीन माह पहले उसने स्वास्तिक रोड पर एक गोदाम किराए पर लिया था। आधे गोदाम में जय माता दी और आधे गोदाम में प्रदीप ट्रांसपोर्ट के नाम पर दफ्तर बनाया था। गोदाम से कंबल, बेडसीट व परदों को एक्सपोर्ट किया जाता है। यहां पर उसका लाखों का माल था। एक माह पहले उसके गोदाम पर संदीप नाम का युवक काम करता था। काम के दौरान उनकी संदीप के साथ कई बार कहासुुनी हुई थी। संदीप ने उन्हें धमकी दी थी कि वो उनके गोदाम में आग लगा देगा। रविवार शाम को वो गोदाम बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह चार बजे गोदाम मालिक ने उन्हें फोन कर गोदाम में आग लगने की सूचना दी। गोदाम मालिक ने दमकल विभाग को कॉल कर मदद मांगी। जब वो गोदाम पर पहुंचा तो दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थीं। तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग में उनके आठ लाख रुपये के कंबल, बेडसीट व परदे जलकर राख हो गए। हादसे के वक्त गोदाम में एक मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। वो भी जल गई। उन्होंने आशंका जताई कि इस वारदात को पूर्व नौकर संदीप ने ही अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed