{"_id":"6a24720b3b9a4b221003751c","slug":"goods-stolen-from-a-truck-parked-on-the-highway-a-dhaba-also-targeted-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158525-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से सामान चोरी, ढाबे को भी बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हाईवे किनारे खड़े ट्रक से सामान चोरी, ढाबे को भी बनाया निशाना
Sun, 07 Jun 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा।
समालखा क्षेत्र में चोरों ने हाईवे किनारे खड़े ट्रक और ढाबे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
नन्हेड़ा गांव के ट्रक चालक राजीव कुमार ने बताया कि उसने अपना ट्रक शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे किवाना और नामुंडा के बीच स्थित रमन ढाबे के पास खड़ा किया था। अगले दिन सुबह पता चला कि चोर ट्रक से सात टायर रिम समेत, दो बैटरियां, दो जैक और दो रॉड चोरी कर ले गए। उधर, चोरों ने ढाबे को भी निशाना बनाया। ढाबा संचालक राजेश ने बताया कि उसकी दुकान से करीब 10 से 15 हजार रुपये की नकदी, 40 से 50 हजार रुपये मूल्य का सामान आदि चोरी हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।